फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ने वाला किशोर दूसरे दिन भी नहीं मिला

Fri, 13 Mar 2026 07:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वामी प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर इंदौर से एक 15 वर्षीय किशोर अपना घर छोड़कर निकल गया है। दूसरे दिन भी उसका कुछ पता नहीं चला। किशोर ने परिजनों के लिए एक भावुक पत्र भी छोड़ा है।
विज्ञापन
किशोर ने ये पत्र लिखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील देखने वाला एक 15 वर्षीय किशोर इंदौर से घर छोड़ कर चला गया है। परिजनों ने उसे जगह-जगह तलाशा, लेकिन गुरुवार को उसका पता नहीं चला। अब परिजन खुद देहरादून के लिए निकले हैं, क्योंकि उसकी गूगल हिस्ट्री में देहरादून सर्च की जानकारी मिली है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी उसके लापता होने की सूचना वायरल की है। उधर पुलिस भी उसे खोज रही है। इंदौर पुलिस ने बच्चे की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस और रेलवे पुलिस को भी दी है, ताकि वे उसे स्टेशनों पर ही ट्रेस कर लें।

किशोर ने परिवारवालों के लिए एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि परिजन उसकी चिंता न करें, वह अपने असली परिवार के पास जा रहा है। आप लोग मुझे खोजना मत और न ही रोना।

परिवार ने थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और उसके तमाम फोटो व हुलिए की जानकारी पुलिस को दी है। वह घर से एक बैग लेकर निकला है और घर से कुछ कपड़े भी ले गया है। उसके पास कितने पैसे हैं, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

विज्ञापन



बस्ती के सीसीटीवी फुटेज में वह नजर भी आ रहा है। उन फुटेजों को भी पुलिस को सौंपा गया है। किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की थी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस के साथ भी बच्चे की जानकारी साझा की गई है।

परिजनों ने बताया कि किशोर स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो काफी देखता था और भजन भी खूब सुनता था। वह धार्मिक प्रवृत्ति का था और उसकी बातों से भी यह बात झलकती थी। पढ़ाई में वह औसत है। वह रोज मंदिर भी जाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें