फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्पीड से आ रही कार डिवाइडर से टकराई, महिला मित्र को छोड़कर लौट रहा था आईटी इंजीनियर

Fri, 14 Feb 2025 01:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रणय कार में दबे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, तब तक प्रणय की मौत हो चुकी थी। पुलिस को शव को एमवाय अस्पताल के लिए भिजवाया, तब तक प्रणय के परिजन भी पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। स्पीड से आ रही कार में बैठे आईटी इंजीनियर का नियंत्रण स्टेयरिंग पर नहीं रहा और कार डिवाइडर से टकरा गई। फिर बिजली के पोल से भी टकराई। मौके पर इंजीनियर की मौत हो गई। वे अपनी महिला मित्र को उसके घर छोड़कर लौट रहे थे।

 

हादसा बाइपास पर रात 2 बजे भंडारी रिसोर्ट के समीप हुआ। मृतक का नाम प्रणय पिता संजय है। वह स्टीव विला में रहते थे। प्रणय रात को अपनी एक महिला मित्र के साथ पार्टी में गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वे महिला मित्र को बाइपास स्थित उसके घर पर छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय अंधेरा होने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर एक पोल से जा भिड़ी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

 टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रणय कार में दबे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, तब तक प्रणय की मौत हो चुकी थी। पुलिस को शव को एमवाय अस्पताल के लिए भिजवाया, तब तक प्रणय के परिजन भी पहुंच चुके थे। प्रणय इंदौर की एक बड़ी आईटी कंपनी में काम करते थे। पिता व्यापारी है। प्रणय की शादी नहीं हुई है। वह परिवार में इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन


बाइपास पर फिलहाल छह लेन और सर्विस रोड का काम चल रहा है। इस कारण कई जगह डायवर्शन के लिए डिवाइडर लगा रखे है, जो हादसे की वजह बन रहे है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें