इंदौर के बंगाली काॅलोनी क्षेत्र में एक युवती के साथ लूट की घटना हो गई। युवती बंगाली काॅलोनी की बैंक में दस्तावेज लेने गई थी। इस बीच बंगाली ब्रिज के पास एक्टिवा पर टंगा बैग बदमाशों ने उठा ले गए। युवती ने कंट्रोल रुम पर फोन लगाकर घटना बताई तो उसे खजराना थाने पर जाने के लिए कहा गया।
युवती ने वहां जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पर्स में 1.30 लाख रुपये थे। युवती इस वारदात के बाद दुखी हो गई। युवती ने अपनी मां के गहने छुड़ाने के लिए पैसे एकत्र किए थे।लूट की वारदात कंडिलपुरा निवास मुस्कान यादव के साथ हुई। वह एरोड्रम क्षेत्र की बैंक गई थी। वहां कागजी औपचारिकता करने मुस्कान को बंगाली काॅलोनी स्थित बैंक शाखा में जानेे के लिए गया।
जब वह बैंक जाने के लिए ब्रिज के समीप से गुजर रही थी। तभी बदमाशों ने बैग छिन लिया। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाया तो वहां से खजराना थाने जाने के लिए कहा। मुस्कान खजराना थाने पहुंची तो पता चला कि वारदात तिलक नगर थाने में हुई है।
इसके बाद युवती तिलक नगर थाने में गई और रिपोर्ट लिखवाई। दो साल पहले पैसे की आवश्यकता होने पर मुस्कान की मां ने गोल्ड लोन लिया था। पैसे की व्यवस्था होने के बाद बेटी लोन चुकता करने गई थी, लेकिन इस बीच लूट की वारदात हो गई।