फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के जिस तालाब को मिला रामसर साइट का दर्जा, उसमें उग आई जलकुंभी

Sun, 02 Mar 2025 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दो माह पहले नगर निगम ने तालाब के पिछले हिस्से 20 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। दरअसल तालाब के चारों तरफ बाउंड्रीवाल नहीं है। इसके अलावा तालाब में मछलियों का अवैध शिकार भी करने के लिए लोग आ जाते है।
विज्ञापन
जलकुंभी के कारण तालाब का पानी नजर नहीं आ रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला है। यहां विदेशी परिंदे ठंड के दिनों में आते है और प्राकृतिक रुप से भी यह समृद्ध है। जिसके चलते इसे रामसर साइट घोषित किया गया। पूरे विश्व में 64 लोकेशन ही इसमें शामिल है, लेकिन रखरखाव की अनदेखी के चलते तालाब में जलकुंभी उग आई है। छोटे तालाब के आधे हिस्से में यहीं हाल है। इसके अलावा आसपास की बस्तियों को प्रदूषित जल भी तालाब में मिल रहा है।

 

होलकर काल में बने सिरपुर तालाब को सहेजने की बात हमेशा नगर निगम करता आ रहा है। इस तालाब के पिछले हिस्से में काफी अतिक्रमण हो चुका है और किनारे पर ही निर्माण होने लगे है।

विज्ञापन


दो माह पहले नगर निगम ने तालाब के पिछले हिस्से 20 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। दरअसल तालाब के चारों तरफ बाउंड्रीवाल नहीं है। इसके अलावा तालाब में मछलियों का अवैध शिकार भी करने के लिए लोग आ जाते है।
 

वैज्ञानियों की सहमति के बाद मिला दर्जा

सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा वैज्ञानिकों की सहमति के बाद मिला। एक टीम तालाब का सर्वे करने आई थी। तालाब के ईको सिस्टम, तालाब में पाई जाने वाली मछलियों की प्रजाति, तालाब के आसपास पाए जाने वाले परिंदों की प्रजाति, तालाब की बायोडायवर्सिटी, झील का पर्यावरण में योगदान सहित अन्य मापदंड़ों को वैज्ञानिकों ने परखा और फिर तालाब को रामसार साइट घोषित किया गया था, तालाब में जलकुंभी उगने के कारण तालाब में गंदगी भी ज्यादा फैल रही है।बस्ती का कचरा उड़कर तालाब में आ जाता है। दो साल पहले तालाब की मछलियां भी हजारों की संख्या में मर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें