फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: चिटफंड घोटाले के पैसे से खोली थी आतंकियों की यूनिवर्सिटी, जवाद के खिलाफ जांच तेज

Sun, 16 Nov 2025 12:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जवाद के काॅलेज में कई फैकल्टी जम्मू-कश्मीर से नाता रखती है। इस यूनिवर्सिटी का महू कनेक्शन सामने आने के बाद अफसरों ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट तैयार कर एजेंसियों को भेजी है। जवाद के महू में रहने वाले रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
जवाद के रिश्तेदारों पर पुलिस की नजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए बम विस्फोट में शामिल आतंकी जिस अलफलाह यूनिवर्सिटी से ताल्लुक रखते हैं। उसका कर्ताधर्ता महू का जवाद सिद्दीकी है। जवाद ने इंदौर के इंजीनियरिंग काॅलेज से पढ़ाई की थी और एक काॅलेज में उसने कुछ वर्षों तक पढ़ाया भी है। जवाद के परिवार की जन्म कुंडली खंगाल रहे पुलिस अफसरों को पता चला है कि जवाद ने अपने भाई हमाद के नाम पर अलफलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाई थी।

इस कंपनी के जरिए उनसे करोड़ों रुपये का घोटाला किया था। महू के कई लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर उसने अपनी कंपनी के माध्यम से ठगा था। कागजों पर इस कंपनी का कर्ताधर्ता हमाद था। इस कारण पुलिस ने उसे आरोपी बनाया, लेकिन पता चला है कि उस घोटाले का मास्टर माइंड जवाद ही था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: सीएम शाजापुर को देंगे सौगात, 8,174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे

20 साल पहले घोटाले में परिवार का नाम आने के बाद जवाद महू से फरार हो गया था। इसके बाद उसका परिवार भी महू छोड़कर चला गया। बाद में उसने फरीदाबाद में अलफलाह नाम से ही इंजीनिरिंग काॅलेज खोला था। बाद में उनसे यूनिवर्सिटी की स्थापना की और खुद कुलपति के पद पर वर्षों से काबिज था।

जवाद के काॅलेज में कई फैकल्टी जम्मू-कश्मीर से नाता रखती है। इस यूनिवर्सिटी का महू कनेक्शन सामने आने के बाद अफसरों ने इंटेलीजेंस रिपोर्ट तैयार कर एजेंसियों को भेजी है। जवाद के महू में रहने वाले रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है। जवाद की यूनिवर्सिटी से कुछ विदेशी नागरिक भी जुड़े हैं। जवाद की दो बहनें हैं, जो दुबई में रहती है। पुलिस अफसरों को पता चला है कि जवाद ने अपने दो बेटों को भी कुछ वर्षों पहले दुबई में शिफ्ट कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें