फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नाले में फंसे युवक को निगम और पुलिस की टीम ने निकाला, बारिश के बाद नाले में गिर गया था

Thu, 14 Aug 2025 11:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवक नाले में कैसे गया। यह पता नहीं चला। वह भी कुछ बोल नहीं पा रहा है। लोगों ने जब उसे नाले के बीच में बैठे देखा तो वह कांप रहा था। नाले के बहाव भी तेज था। इस कारण लोगों को चिंता हुई कि वह बह न जाए। इस कारण नगर निगम कंट्रोल रुम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
नाले में फंसे युवक को निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक बारिश के बाद पलासिया क्षेत्र के नाले में गिर पड़ा। वह घंटों फंसा रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा तो पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। युवक नाले के बीच में बैठा रहा। इस कारण उसका एक पैर सुन्न हो गया था और उससे चलते नहीं बन रहा था। उसे रस्सी की मदद से टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। पैर से नहीं चल पाने के कारण बचावकर्मी उसे कंधे पर बैठाकर नाले से निकाल कर ब्रिज तक लाए।

विज्ञापन


युवक नाले में कैसे गया, यह पता नहीं चला। वह भी कुछ बोल नहीं पा रहा है। लोगों ने जब उसे नाले के बीच में बैठे देखा तो वह कांप रहा था। नाले में बहाव भी तेज था। इस कारण लोगों को चिंता हुई कि वह बह न जाए। इस कारण नगर निगम कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी उसे बचाने पहुंचे। रस्सी पकड़ कर टीम उसके पास पहुंची और उसे चलने के लिए कहा, लेकिन देर तक नाले के पानी में रहने के कारण उसके पैर सुन्न हो गए थे। वह चलने में असमर्थ था। वह पूछताछ में भी कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। अपने परिवार के बारे में बता नहीं पा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें