फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में बन रहा सबसे बड़ा दुर्गा पांडाल, एक करोड़ मंत्रों का होगा जाप

Sat, 20 Sep 2025 12:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पांडाल में 25 हजार वर्गफीट में एक यज्ञ शाला तैयार की जा रही है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इस परिसर में बाल क्रीड़ा उद्यान से लेकर संत निवास, मुख्य अतिथि विश्राम स्थल, खोया-पाया वस्तु केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि उत्सव के लिए इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे बड़ा दुर्गा पांडाल आकार ले चुका है। इस पांडल में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ मां पद्मावती के मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। नौ दिनों तक एक करोड़ मंत्र जाप होगा,जबकि दस लाख हवन आहुतियां और ग्यारह हजार अष्टलक्ष्मी कलश के दर्शन भी होंगे।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़े: Indore News: विधायक मेंदोला पर गंभीर आरोप लगाकर 24 घंटे में पलटा समर्थक, कहा- 'गलतफहमी हो गई थी'

यह धार्मिक आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वीआईपी परस्पर नगर में होगा। 25 एकड़ भूमि पर आकार ले रहे इस पांडाल को बनाने के लिए चार राज्यों के डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकार जुलाई माह से जुटे हैं। पांडाल के प्रवेश द्वार को भव्य रुप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

दुर्गा पांडाल - फोटो : अमर उजाला

470 फुट बाय 65 फुट के प्रवेश द्वार के ठीक सामने कलश की विशाल प्रतिकृति रखी गई है। दूसरी तरफ 30 फुट की देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा और राजबाड़ा की प्रतिकृति के साथ खजराना गणेश मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई है। यह आयोजन कृष्णगिरी पीठाधीश्वर आचार्य वसंत विजयानंद गिरि महाराज की अगुवाई में हो रहा हैै।

 

पांडाल में 25 हजार वर्गफीट में एक यज्ञ शाला तैयार की जा रही है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इस परिसर में बाल क्रीड़ा उद्यान से लेकर संत निवास, मुख्य अतिथि विश्राम स्थल, खोया-पाया वस्तु केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र, शिशु पालन केंद्र से लेकर पुरुष और महिला प्रसादम केंद्र तक तैयार किए गए हैं। नौ दिनों तक यज्ञ स्थल पर शाम 7 से रात 10 बजे तक देवी भागवत कथा भी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें