फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: शिलांग गए दंपति की खोजबीन के लिए बदला इलाका, अब स्कूटर मिलने वाले हिस्से में तलाशी

Thu, 29 May 2025 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छह दिन पहले पुलिस को दोनों का स्कूटर मिला था और उसमें चाबी लगी थी। दोपहर बाद उनका फोन भी बंद हो गया था, जबकि स्कूटर जहां मिला है। वहां नेटवर्क को लेकर कोई परेशानी नहीं है। अंधेरा होने की वजह से गुरुवार शाम को खोज अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
परिजन इस तरह यात्रा में हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में लापता हुए इंदौर के दंपति को खोजने के लिए अब स्थानीय पुलिस ने जांच की इलाका बदला है। बीते छह दिनों से उन्हें खाई वाले इलाके में खोजा जा रहा था,लेकिन गुरुवार दोपहर के बाद उनकी खोज वहां की जा रही है, जहां उनका किराए का स्कूटर मिला था। खाई वाले इलाके और स्कूटर मिलने वाले इलाके के बीच दो से तीन किलोमीटर की दूरी है, हालांकि गुरुवार शाम तक उस इलाके में भी दोनों का पता नहीं चल सका।

 

गुरुवार दोपहर तक खाई वाले क्षेत्र में ड्रोन से खाई वाले हिस्से में खोज अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब तक राजा और सोनम रघुवंशी को लेकर जो सबूत मिले है, वे हादसे के बजाए अपहरण की  आशंका की तरफ इशारा कर रहे है, लेकिन शिलांग पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जहां दोनों का स्कूटर मिला था, वह पहाड़ी हिस्सा है और समीप ही पुलिस चौकी है।उस क्षेत्र में उनके साथ अपराध की संभावना कम है।

विज्ञापन


छह दिन पहले पुलिस को दोनों का स्कूटर मिला था और उसमें चाबी लगी थी। दोपहर बाद उनका फोन भी बंद हो गया था, जबकि स्कूटर जहां मिला है। वहां नेटवर्क को लेकर कोई परेशानी नहीं है। अंधेरा होने की वजह से गुरुवार शाम को खोज अभियान रोक दिया गया।

अब शुक्रवार को नए सिरे से दोनों को खोजा जाएगा। उधर इंदौर निवासी उनके परिजनों ने बड़ा गणपति से निकली महाराणा प्रताप जंयती की शोभायात्रा में राजा और सोनम के परिजन भी शामिल है। उनके हाथों तख्तियां भी थी। वे जल्दी उनकी तलाशी की मांग कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें