फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रूठा मानसून अब इंदौर पर मेहरबान, सड़कें बनी नदियां, कई इलाकों में जलजमाव

Sat, 26 Jul 2025 01:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पिछले 24 घंटे में एक इंच बारिश हुई है,जबकि शनिवार को डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश पौन घंटे में हुई। शनिवार सुबह से बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर में तेज बारिश होने लगी। इससे मौसम में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
खजराना मार्ग की सड़क पर जमा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में झमाझम बारिश का दौर अब शुरू हो गया है। 24 जुलाई तक शहर से मानसून रूठा हुआ था, लेकिन शुक्रवार रात हुई तेज बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश पौन घंटे तक पूरे शहर में जारी रही है। सोलह घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। कुछ देर बाद ही सड़कें नदियां बन गई और कई इलाकों में पानी भर गया। इससे ट्रैफिक की गति थम गई और लोग बार-बार बिजली गुल होने से परेशान होते रहे।

विज्ञापन

बीआरटीएस पर डेढ़ फीट पानी - फोटो : अमर उजाला

इंदौर में पिछले 24 घंटे में एक इंच बारिश हुई है,जबकि शनिवार को डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश पौन घंटे में हुई। शनिवार सुबह से बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर में तेज बारिश होने लगी। इससे मौसम में ठंडक घुल गई

बारिश के कारण कई चौराहों पर जलजमाव होने लगा। बिजली गुल होने से सिग्नल भी नहीं चल रहे थे। इससे यातायात बाधित होने लगा। कई चौराहों पर घुटनों तक पानी भरने से दो एवं चार पहिया वाहन बंद हो गए। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद बीआरटीएस पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया था। इसके अलावा खजराना चौराहा के पास भी दो फीट पानी सड़कों पर जमा हो गया था। शहर के पलासिया चौराहा, एमआर-10 ब्रिज, अहिल्याआश्रम ब्रिज, सुदामा नगर, नवरतनबाग, परदेशीपुरा सहित कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

सड़कों पर ट्रैफिक हुआ प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अब इंदौर संभाग में अच्छी बारिश होगी। शनिवार को भरपूर पानी गिरेगा और रविवार को भी तेज बारिश के आसार है। पश्चिम मध्य प्रदेश पर अरब सागर से मिल रही नमी और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अच्छी बारिश अगले तीन-चार दिनों तक होगी।

नदी में फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला

नदी में फंसा थार वाहन

महू के समीप चोरल नदी में थार वाहन फंस गया। यहां तीन युवक नदी किनारे थार वाहन को पार्क कर पिकनिक मना रहे थे। तभी नदी का बहाव बढ़ा  और किनारे पर भी पानी भर गया। इस दौरान वाहन के पहिए नदी में डूब गए। तीनों युवक तो बहाव के बीच निकल गए, लेकिन वाहन को नदी का बहाव कम होने के बाद ही निकाला जा सका।

विज्ञापन

बंगाली काॅलोनी मार्ग पर ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला

बंगाली काॅलोनी मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम

बारिश के बीच शहर के कई मार्गों पर यातायात भी बाधित होता रहा। बंगाली काॅलोनी ब्रिज पर दोनो मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। पौन घंटे तक हजारों वाहन फंसे रहे। मौके पर ट्रैफिक जवान भी तैनात थे, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था बहाल नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा एमजी रोड पर भी यातायात बाधित हुआ। शाम के समय विश्रांति मार्ग और अटल द्वारा मार्ग पर वाहन चालक फंसे रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें