फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पिता व बहन की हत्या करने वाला आरोपी खुद मकान खरीदने के लिए बना रहा था दबाव

Sun, 22 Nov 2026 08:52 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने ही पिता और बहन की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी हर्ष यादव की तलाश तेज हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह की फ्लाइट से दिल्ली भाग निकला, जिसे पकड़ने के लिए अब इंदौर पुलिस दिल्ली पुलिस की मदद लेगी।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद में अपनी बहन और पिता की हत्या करने वाले आरोपी हर्ष यादव को खोजने के लिए इंदौर पुलिस दिल्ली पुलिस की मदद लेगी, क्योंकि हत्या के बाद वह दिल्ली भाग गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से हत्या की प्लानिंग की थी और भागने की योजना भी पहले से बनाई थी। इसके लिए उसने फ्लाइट से दिल्ली का टिकट कराया था और हत्या के बाद सुबह की फ्लाइट से दिल्ली चला गया। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है।


आरोपी हर्ष किराए के मकान में रहता था और खुद अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण उसने दोनों को रास्ते से हटाने का फैसला लिया, ताकि खरीदी गई प्रॉपर्टी का वारिस वह खुद बन जाए।
विज्ञापन

 

दोस्त को किया हत्या के लिए तैयार

पिता की हत्या के लिए उसने अरिहंत नगर स्थित खुद के किराए के फ्लैट को चुना। रिक्शा चलाने वाले दोस्त के जरिए वह पिता को फ्लैट पर लाया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद दोस्त के रिक्शे से ही उसने लाश को कचरे के ढेर में फेंक दिया।


पिता की हत्या के बाद वह बहन हर्षिता की हत्या करने एरोड्रम क्षेत्र गया था। बहन ने दरवाजा खोला तो उसने उस प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के बारे में पूछा जो पिता ने हर्षिता के नाम पर खरीदी थी, लेकिन उसने नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने हर्षिता के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और अपने साथी के साथ भाग गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और वह किन-किन लोगों के संपर्क में रह सकता है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें