फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कल से शुरू होगी मुंबई से इंदौर के लिए तेजस ट्रेन, सूरत और वड़ोदरा में भी रहेगा स्टॉपेज

Tue, 22 Jul 2025 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore-Mumbai Train: यह स्पेशल ट्रेन ( संख्या 09085) हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंदौर से शाम पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे तक मुंबई पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन रात को 11.20 बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे तक इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indore-Mumbai Tejas Train: इंदौर से मुंबई की बीच यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को एक और ट्रेन का विकल्प मिल गया है। बुधवार से इस रूट पर रेलवे तेजस ट्रेन का संचालन शुरू कर रहा है। यह सफर अब और आसान होगा। रेलवे ने इंदौर से मुंबई के बीच सुपरफास्ट तेजस ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। 23 जुलाई से 30 अगस्त तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका किराया इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा है, लेकिन यात्रा में अवंतिका से भी ज्यादा समय लेगी। इस ट्रेन का एसी-3 टियर का किराया 1805 रुपये है, जबकि एसी-2 टियर का किराया 2430 रुपये है। एसी फर्स्ट क्लास का किराया 3800 रुपये रखा गया है। राखी त्योहार के समय शुरू की गई इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो गई थी। ट्रेन मंगलवार को मुंबई से रवाना होगी और बुधवार सुबह इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को ऑटोमैटिक डोर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें-1000 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा, 2036 ओलिंपिक के लिए मजबूत होगी दावेदारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन (09085) हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंदौर से शाम पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे तक मुंबई पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन रात को 11.20 बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का फायदा गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी होगा। ट्रेन का ठहराव सूरत, वड़ोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन रहेगा। दूरंतो ट्रेन सूरत व वापी में नहीं रुकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें