फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: टीम इंडिया की जीत का फिर जश्न मना राजवाड़ा पर, तिरंगा लेकर नाचे लोग

Fri, 06 Mar 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजवाड़ा पर टीम इंडिया की जीत का जोरदार जश्न देखने को मिला, जहां इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचने की खुशी में हजारों क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर उतर आए। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच पूरा शहर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर मना जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंच चुका है। इसके लिए सेमी फायनल में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया। इसके बाद इंदौर के लोगों ने राजवाड़ा पर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमी तिरंगा हाथों में लेकर नाचते रहे।

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत का गवाह एक बार फिर इंदौर का हृदय स्थल राजवाड़ा बना। जैसे ही इंग्लैंड की टीम मैच हारी तो शहर कुछ देर के लिए आतिशबाजी और पटाखों से गूंज उठा। मैच के लिए कुछ स्थानों पर बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाकर रखी गई थीं।

विज्ञापन



जीत भारत के निकट आते ही लोग टीवी स्क्रीन छोड़कर गाड़ियों से राजवाड़ा की ओर रवाना होने लगे। पहले कुछ लोग राजवाड़ा पर जुटे और देखते ही देखते राजवाड़ा पर क्रिकेट दीवानों की भीड़ जमा हो गई। क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगे लहराने लगे और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, तो कई लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

कई परिवार अपने बच्चों के साथ तिरंगा हाथ में लिए जश्न मनाने पहुंचे। नाचते हुए कई लोग रील भी बना रहे थे। कुछ देर बाद चौक पर मौजूद भीड़ को पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने घरों की ओर लौटने की अपील की। पुलिस के इस रवैये का भाजपा नेता ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि जितनी देर तक क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे हैं, उन्हें मनाने दिया जाए, हालांकि रात साढ़े 12 बजे से पहले ही राजवाड़ा खाली होने लगा था। अब क्रिकेट प्रेमियों को 8 मार्च के फाइनल मुकाबले का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें