फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: निलंबित पुलिसकर्मी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अपशब्द कहने पर शराबी ने की थी मजदूर की हत्या

Fri, 24 Apr 2026 07:33 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद में मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी, वहीं मामले में निलंबित एसआई की भूमिका भी जांच में अहम रही।
विज्ञापन
इंदौर मेें पुलिस ने किया हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने में हाल ही में थाने से निलंबित एसआई संजय विश्नोई की अहम भूमिका रही। निलंबन से पहले वे इस केस की जांच कर रहे थे, इसलिए उन्होंने जांच जारी रखी।

विज्ञापन

 

मृतक कड़वा पिता राजाराम दगोड़ का शव स्कीम-136 के एक खाली मैदान में सिर कुचली हालत में मिला था। शव के पास से शराब की बदबू भी आ रही थी, जिसके चलते पुलिस ने जांच की दिशा नजदीकी शराब दुकान की ओर मोड़ी।
 

शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज में 16 अप्रैल की रात कड़वा को प्रमोद पिता फूलचंद अपनी बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस का शक उस पर गहराया और उसकी जानकारी जुटाई गई। बाइक नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया।

विज्ञापन

 

जांच में सामने आया कि कड़वा और प्रमोद के बीच शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद हुआ था। कड़वा द्वारा गाली देने पर प्रमोद को गुस्सा आ गया। इसके बावजूद उसने कड़वा को घर छोड़ने का झांसा दिया और बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसने कड़वा को गिराकर उसके सिर पर पत्थर का ब्लॉक मार दिया और फरार हो गया।आरोपी प्रमोद मजदूरी करता है, जबकि कड़वा लाहिया नगर का निवासी था और वह भी मजदूरी करता था। दोनों की मुलाकात अक्सर मजदूर चौक पर होती थी।

कृष्णपुरा छत्री पर बेसुध मिली महिला की मौत

एमजी रोड क्षेत्र स्थित कृष्णपुरा छत्री पर सीमा प्रजापति नामक महिला बेसुध अवस्था में मिली। वह गुरुवार को अपने घर से लापता हो गई थी। उसका भाई अमन उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में सामने आया कि महिला की मौत जहर खाने से हुई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या महिला को जबरन जहर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें