फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बंद मकान के बाथरूम से मिला महिला का शव, बदबू फैली तो पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Sat, 26 Sep 2026 04:06 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सूर्यदेव नगर में बंद मकान के बाथरूम से 38 वर्षीय अनुराधा का डीकंपोज्ड शव मिला। पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
अनुराधा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सूर्यदेव नगर में शुक्रवार शाम एक बंद मकान से 38 वर्षीय महिला का कई दिन पुराना डीकंपोज्ड शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान अनुराधा एकतारे के रूप में हुई है।

 

मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम अनुराधा के घर से अचानक तेज बदबू आने लगी। बदबू इतनी ज्यादा थी कि आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। शक होने पर पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी अनुराधा के रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने तोड़ा। अंदर जाने पर बाथरूम में अनुराधा का शव बेहद खराब हालत में मिला।

 

मां की मौत के बाद से घर में अकेली रहती थी महिला

रिश्तेदारों से पूछताछ में सामने आया है कि अनुराधा की मां रंजना का पिछले साल निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से वह घर में अकेली ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि अनुराधा अपनी निजी जिंदगी में किसी का भी दखल पसंद नहीं करती थी और अलग-थलग रहना चाहती थी। इसी वजह से रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली थी। हालांकि, कुछ लोगों का उसके घर आना-जाना बना रहता था।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब चार दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिश्तेदारों ने फिलहाल किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। पुलिस हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घर पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें