फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रदेश के पहले डबलडेकर ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला, सीएम ने किया लोकार्पण

Thu, 23 Jul 2026 11:36 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश के पहले डबलडेकर ब्रिज को ट्रैफिक के लिए गुरुवार को खोल दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सादे समारोह में फीता काटकर ब्रिज का लोकार्पण किया। 175 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ब्रिज के शुरू होने से उज्जैन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ब्रिज का लोकार्पण किया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एमआर 10 और सुपर कॉरिडोर के उज्जैन रोड जंक्शन पर बने लवकुश चौराहे पर नवनिर्मित डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा को गुरुवार को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। ब्रिज का लोकार्पण एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर किया। इस ब्रिज का लोकार्पण बुधवार को होना था, लेकिन मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से कार्यक्रम टल गया। 

विज्ञापन




गुरुवार को इंदौर से आलीराजपुर जाते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ देर के लिए भंवरासला स्थित लवकुश चौराहा पहुंचे और ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके बाद ब्रिज से बैरिकेड हटा दिए गए और उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। ट्रैफिक शुरू होते ही ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव कम हो गया।
विज्ञापन


फिलहाल इस ब्रिज की अरविंदो अस्पताल से बाणगंगा की तरफ जाने वाली भुजा को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस ब्रिज के निर्माण पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह इंदौर का पहला डबल डेकर ब्रिज है, जिसके नीचे से सुपर कॉरिडोर की ओर जाने वाला मार्ग है और बीच में मेट्रो का ट्रैक भी है। 70 फीट ऊंचे इस ब्रिज पर जब ट्रैफिक शुरू हुआ तो इतनी ऊंचाई से वाहन चलाना वाहन चालकों के लिए एक अलग अनुभव रहा। अधिक ऊंचाई होने के कारण इस ब्रिज की लंबाई भी अन्य ब्रिजों की तुलना में ज्यादा है। इसकी कुल लंबाई 1554 मीटर है। यह छह लेन का पुल है। इसे बनने में तीन साल का समय लगा। 
विज्ञापन


रोज एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे
इस ब्रिज से हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहनों के गुजरने का अनुमान है। इंदौर-उज्जैन रोड पर बने इस ब्रिज के बाद उज्जैन रोड को आठ लेन किया जाएगा। ब्रिज नहीं बनने के कारण लवकुश चौराहा इंदौर के शीर्ष 10 ब्लैक स्पॉट में शामिल था। यहां भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों की भी काफी आवाजाही रहती है। डेढ़ साल पहले तक यहां कई लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी थी। करीब एक साल पहले सुपर कॉरिडोर ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला गया था और अब दूसरा ब्रिज भी शुरू हो गया है। सिंहस्थ के दौरान इस ब्रिज से बड़ी संख्या में वाहन गुजरेंगे। इंदौर से उज्जैन जाने वाले वाहन भी इसी ब्रिज से होकर गुजरेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें