फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: स्टैंडअप कॉमेडियन भुवन ने कहा- परफेक्शन से दुनिया नहीं चलती, थोड़ा-थोड़ सब अच्छा होना चाहिए

Sat, 14 Nov 2026 08:37 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता भुवन बाम का मानना है कि किसी एक काम में परफेक्ट होने की कोशिश करने के बजाय इंसान को अपनी हर रुचि और हुनर में थोड़ा-थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परफेक्शन के पीछे भागने से ओवरथिंकिंग बढ़ती है।

विज्ञापन
भुवन बाम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता भुवन बाम शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। उनका नया शो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस शो में उनके साथ अभिनेत्री संजीदा शेख भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इंदौर में भुवन ने अपने करियर, दोस्तों और जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए।

विज्ञापन

भुवन ने कहा कि उन्होंने शास्त्रीय गायन सीखा है। वह अभिनय करते हैं और कंटेंट राइटर भी हैं, लेकिन किसी एक काम में परफेक्ट होने की चाह नहीं रखते। उन्होंने कहा, मैं किसी एक काम में परफेक्ट नहीं होना चाहता। हम किसी एक चीज को परफेक्ट बनाने में ही लगे रहते हैं, जिससे ओवरथिंकिंग बढ़ जाती है। परफेक्शन से दुनिया चलती है, इसलिए जरूरी है कि जो आपको आता है, उसमें थोड़ा-थोड़ा सबमें अच्छा करें।

अपने दोस्तों के बारे में बात करते हुए भुवन ने कहा कि आजकल दोस्तों के बीच वाट्सएप पर ही गाली-गलौज हो जाती है। उनके पांच दोस्त ऐसे हैं, जो पिछले 22 साल से उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में उन्होंने दोस्त नहीं बनाए। अब जो लोग मिलते हैं, उनके साथ बचपन जैसी बेवकूफियों भरी दोस्ती नहीं हो सकती।
विज्ञापन


भुवन ने कहा कि उनके किसी भी दोस्त का संबंध उनकी फील्ड से नहीं है। सभी के काम अलग-अलग हैं। वे करीब पांच महीने में एक बार मिलते हैं और एक-दूसरे का हालचाल पूछते हैं। इस दौरान पुराने गिले-शिकवे भी दूर करते हैं।

पहला कदम उठाना सबसे जरूरी

फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में आने वाले युवाओं को संदेश देते हुए भुवन ने कहा कि पहला कदम उठाना सबसे जरूरी और मुश्किल होता है। उस समय मन में कई तरह के सवाल आते हैं कि यह काम करना चाहिए या नहीं। लेकिन अगर दिल कह रहा है तो कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, जो होगा, देखा जाएगा। यही सोचकर आगे बढ़ना चाहिए।

भुवन ने बताया कि जब उनके पास काम नहीं होगा तो वह घूमने निकल जाएंगे, क्योंकि उन्हें घूमने का शौक है। उनके मुताबिक, घूमने से दिमाग खुलता है। वह आज भी घूमने का मौका निकाल लेते हैं।

संजीदा बोलीं- कॉमेडी आसान काम नहीं

अभिनेत्री संजीदा शेख ने कहा कि कलाकारों को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में सेट का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है। सेट पर जितना सकारात्मक माहौल होगा, कलाकारों का काम उतना ही बेहतर निखरेगा।कॉमेडी को लेकर संजीदा ने कहा कि यह आसान काम नहीं है। इसमें टाइमिंग बहुत मायने रखती है। अगर टाइमिंग गलत हो जाए तो दर्शक भी उस कॉमेडी का आनंद नहीं ले पाएंगे।

संजीदा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि काम की व्यस्तता के कारण उन्हें उसकी याद आती है। उन्होंने अपनी बेटी को काम की दुनिया से अलग रखा है और उसे सेट पर भी लेकर नहीं जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें