फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्पोरेट मंत्रालय की सचिव और संभागायुक्त बोलेः निःस्वार्थ लोगों के कारण ही देशभर में बनी इंदौर की पहचान

Fri, 02 Oct 2026 08:04 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में गांधी जयंती पर श्री सत्य साईं हार्ट सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय परीक्षण सेवा का शुभारंभ किया गया। अब ओपीडी में शिशुओं से लेकर हर उम्र के मरीजों का मुफ्त परीक्षण होगा। कार्यक्रम में डॉ. मनीष पोरवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
श्री सत्य साईं हार्ट सेंटर का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में गांधी जयंती के पावन अवसर पर श्री सत्य साईं विद्या विहार प्रबंधन की मानव सेवा पहल के अंतर्गत श्री सत्य साईं मेडिकल एंड हेल्थ केयर ट्रस्ट की इकाई श्री सत्य साईं हार्ट सेंटर द्वारा नि:शुल्क हृदय परीक्षण सेवा प्रकल्प का भव्य शुभारंभ किया गया। यह विशेष कार्यक्रम श्री सत्य साईं विद्या विहार परिसर में दोपहर में आयोजित हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन


ओपीडी सेंटर में हर उम्र के मरीजों की होगी नि:शुल्क जांच
मानव सेवा ही माधव सेवा है के पावन संकल्प के साथ शुरू की गई इस कल्याणकारी पहल के तहत अब ओपीडी सेंटर में नवजात शिशुओं और बच्चों से लेकर हर उम्र के हृदय रोगियों की नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा प्रकल्प के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें समय पर उचित चिकित्सीय सलाह प्राप्त हो सकेगी।

नि:स्वार्थ सेवाभाव से ही बनी शहर की विशेष पहचान: संभागायुक्त
इस सेवा प्रकल्प का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉर्पोरेट मंत्रालय भारत सरकार की सचिव पल्लवी जैन गोहिल तथा इंदौर के संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संभागायुक्त ने कहा कि किसी भी शहर को श्रेष्ठ बनाने में उन नागरिकों का सबसे अधिक योगदान होता है जो नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोग सदैव एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और इसी सेवा भावना के कारण इंदौर के कार्यों की गूंज पूरे देश में सुनाई देती है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. मनीष पोरवाल सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पोरवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. पोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में इंदौर में जटिल हृदय सर्जरी की सुविधाएं सीमित थीं, परंतु यहां के युवाओं ने बाहर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और विशेषज्ञ डॉक्टर बनकर वापस इंदौर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज इंदौर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश भर में एक नई पहचान स्थापित कर चुका है।

आयोजन में गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. रमेश बाहेती, मानद सचिव त्रिभुवन सचदेव, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें