फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महू से राऊ के बीच बिछी नई पटरी पर होगा ट्रेन का स्पीड रन

Wed, 29 May 2024 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आठ माह पहले महू से राऊ के बीच नई पटरी बिछाने का काम शुरू किया गया था। पटरी बिछाने के बाद उस पर इंजन का स्पीड ट्रायल किया गया। दो मर्तबा इंजन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को महू से राऊ के बीच होगा स्पीड ट्रायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू से राऊ के बीच बिछाई गई नई रेल पटरी इंजन का स्पीड ट्रायल होन के बाद गुरुवार को ट्रेन का स्पीड ट्रायल होगा। यह ट्रायर रेलवे के वरिेष्ठ अफसरों की मौजूदगी में होगा। इसकी तैयारी रेेल विभाग नेे कर ली है। सुबह 9 बजे राऊ से महू के बीच ट्रेन को नई पटरी पर स्पीड से चलाकर देखा जाएगा। यह ट्रायल पहले बुधवार को होना था, लेकिन काम अधूरा होने के कारण इसे गुरुवार को करने का फैसला लिया गया।

आठ माह पहले महू से राऊ के बीच नई पटरी बिछाने का काम शुरू किया गया था। पटरी बिछाने के बाद उस पर इंजन का स्पीड ट्रायल किया गया। दो मर्तबा इंजन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ाया गया।

विज्ञापन


यह ट्रायल सफल रहा। स्पीड ट्रायल के दौरान सभी टेस्ट पूरे किए गए। अफसरों का कहना है कि नई पटरी पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेलगाडि़यां चल सकेगी।

सीआरएस निरीक्षण होगा गुरुवार को

नई पटरी का निरीक्षण कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी द्वारा किया जाएगा। नए काम का निरीक्षण रेल विभाग इनसे कराता है। कमिश्नर उड्डयन मंत्रालय के अधीन होते है। रेल विभाग जब भी नई रेल लाइन, नया प्लेटफार्म, स्टेशन या ब्रिज का निर्माण कराता है तो उसके सार्वजनिक उपयोग से पहले सीआरएस द्वारा जांच कराई जाती है। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही उपयोग शुरू होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें