वापसी में यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 2.10 बजे कोटा से चलेगी और रात 9 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टाॅपेज देवास, उज्जैन, नागदा, महिदपुर, आलोट, रामगंज मंडी रहेंगे। 22 एलएचबी कोच से इस ट्रेन का संचालन होगा। 20 अगस्त के बाद यह ट्रेन बंद हो जाएगी।
सावन माह और राखी के त्योहार के मद्देनजर इंदौर और कोटा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलनेे जा रही हैै। यह स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी से 20 अगस्त तक चलेगी। इसका संचालन सप्ताह में मंगलवार को होगा।
वैसे इंदौर से कई ट्रेेनें कोटा होते हुए दिल्ली जाती है, लेकिन कोटा स्टेशन रात के समय यात्रियों को उतरना पड़ता है। स्पेशल ट्रेन अेावरनाइट रहेगी। इंदौर-कोटा स्पेशन ट्रेन 09803 इंदौर से प्रति मंगलवार रात 10.40 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.25 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 2.10 बजे कोटा से चलेगी और रात 9 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टाॅपेज देवास, उज्जैन, नागदा, महिदपुर, आलोट, रामगंज मंडी रहेंगे। 22 एलएचबी कोच से इस ट्रेन का संचालन होगा। 20 अगस्त के बाद यह ट्रेन बंद हो जाएगी।
तीन शहरों की उड़ानें हुई लेट
इंदौर से जयपुर, उदयपुर और सूरत जाने वाली तीन उड़ानें तीन घंटे लेट रही। इससे उनके जाने का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया। इंदौर से जयपुर जाने वाला विमान खराब हो गया था। इस कारण विमान तीन घंटे देरी सेे इंदौर पहुंचा। यह विमान उदयपुर और सूरत भी जाता है। इस कारण इन दोनो शहरों की उड़ानें भी लेट हो गई।