फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राजा हत्याकांड: प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम को फिर इंदौर लाई शिलांग पुलिस, घर पर तलाशे जेवर

Sun, 29 Jun 2025 07:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा हत्याकांड मेें अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शिलोम और फ्लैट के गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई।  शिलोम ने आभूषण की बात बताई। इसके बाद पुलिस उसे इंदौर लाई और उसके घर ले गई थी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में प्राॅपर्टी ब्रोकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स से लगातार पूछताछ चल रही है। शनिवार रात शिलांग पुलिस उसे फिर इंदौर लाई। उसे उसके घर ले जाया गया और एक घंटे तक घर की तलाशी ली गई। पुलिस को सोनम और राजा के आभूषण अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम के घर पर आभूषणों की तलाशी ली। पुलिस ने यहां से क्या जब्त किया। इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बता दें, शिलोम वही व्यक्ति है, जिसने न केवल सोनम को देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलवाया था, बल्कि सोनम के जाने के बाद उसके फ्लैट से उसका बैग भी गायब किया था। उसमें से सामान निकालने के बाद शिलोम ने बैग जला दिया था और बैग में रखी पिस्टल पलासिया के नाले में फेंक दी थी। पुलिस ने जला बैग और पिस्टल बरामद कर ली, लेकिन सोनम और राजा के आभूषण पुलिस को नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस रिमांड पर है सिलोम और गार्ड
राजा हत्याकांड में अभी तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शिलोम और फ्लैट के गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई थी और रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान शिलोम ने आभूषण की बात बताई। इसके बाद पुलिस उसे फिर फ्लाइट से इंदौर लाई और उसके घर ले गई थी। 
विज्ञापन

बता दें, 23 मई को शिलांग में राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम सहित चार आरोपियों ने हत्या कर लाश खाई में फेंक दी थी। हत्या के बाद राजा के शरीर से सोने की चेन, ब्रेसलेट और अंगूठी भी निकाल ली गई थी। इन्हें पुलिस तलाश रही है। 

ससुराल में भी पहुंची पुलिस

आभूषण व अन्य सबूतों की तलाशी के लिए शिलांग पुलिस प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स के रतलाम स्थित मंगलमूर्ति नगर पहुंची। यहां शिलोम का ससुराल है।उसके साथ पत्नी और साली भी थी। पुलिस ने यहां एक घंटे तलाशी ली और एक बैग जब्त किया है। पुलिस बाद में शिलोम को इंदौर ले आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें