फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अश्लील वीडियो शेयर कर रहा था इंदौर का ऑटो चालक, अमेरिका से आई शिकायत पर पकड़ा

Sat, 28 Jun 2025 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अमेरिका की वॉट्सएप इंक यूनाइटेड स्टेट से इंदौर साइबर सेल को मैसेज मिला था। इसके बाद पुलिस खजराना पहुंची और लोकेशन के आधार पर इरशाद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
इंदौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री देखने वालों पर दुनिया की साइबर पुलिस व एजेसिंयों  की नजर रहती है। इंदौर का एक रिक्शा चालक अमेरिकी की एजेंसी की पकड़ में आ गया। वह वाट्सएप पर वीडियो शेयर कर रहा था।

इंदौर में बैठे साइबर सेल के अधिकारियों को अमेरिका से संदेश आया कि आपके शहर में खजराना इलाके से इरशाद नामक ऑटो चालक नाबालिगों के अश्लील वीडियो देख रहा है। उन्हें अन्य ग्रुपों में भी शेयर कर रहा। इसके बाद इंदौर पुलिस सक्रिय हुई और वाहन चालक को धरदबोचा।

अमेरिका की वॉट्सएप इंक यूनाइटेड स्टेट से इंदौर साइबर सेल को मैसेज मिला था। इसके बाद पुलिस खजराना पहुंची और लोकेशन के आधार पर इरशाद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। इरशाद ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल भी फॉर्मेट करने से लेकर अन्य तरकीबें लगाईं, लेकिन पुलिस ने उसे खोज लिया। अब पुलिस मोबाइल को डेटा रिकवर करवा रही है। इरशाद के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से सीधे अमेरिका से नजर रखी जा रही थी और वह लगातार अश्लील सामग्रियां देखने के साथ साझा भी कर रहा था। यह जानकारी अमेरिकी एजेंसी ने इंदौर पुलिस के साथ शेयर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें