फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: गूगल से अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा मंहगा, मरीज से एक लाख की धोखाधड़ी

Tue, 24 Nov 2026 10:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करना भी एक महिला को भारी पड़ गया। ठग ने अस्पताल का कर्मचारी बनकर फर्जी लिंक भेजी और महिला के खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
सायबर ठगों ने धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के ऐसे-ऐसे तरीके खोज निकाले हैं कि लोगों को शक तक नहीं हो पाता और ठग अपना काम कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया, जहां सीएचएल अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर तलाशना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति बनकर महिला को फर्जी लिंक भेजी और उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई और न्यायालय के आदेश के बाद महिला को ठगी की पूरी राशि वापस मिल गई।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता राधिका (परिवर्तित नाम) सीएचएल अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर खोजा। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा हुआ बताया। उसने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर महिला को एक लिंक भेजी।
 

महिला ने लिंक पर क्लिक कर बताई गई प्रक्रिया पूरी की। इसी दौरान उनके साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। इसके बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता को ठगी गई पूरी एक लाख रुपये की राशि वापस करा दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें