फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : बहन और पिता की हत्या के बाद मददगार दोस्त को भी मारना चाहता था आरोपी

Tue, 24 Nov 2026 07:22 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में प्रॉपर्टी के लालच में पिता और बहन की हत्या करने वाले हर्ष यादव का पुलिस चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा पाई है। उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के पास मिली थी। हर्ष ने वारदात को अंजाम देने के लिए छह महीने पहले ही एक नाबालिग से दोस्ती की थी। 
विज्ञापन
आरोपी का चौथे दिन भी पता नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी के लालच में अपनी बहन और पिता की हत्या करने वाले हर्ष यादव का पता चौथे दिन भी नहीं चला। उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के पास मिली है। इंदौर पुलिस ने हर्ष के परिचितों की जानकारी दिल्ली और हिमाचल पुलिस को दी है।

विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि आरोपी ने हत्या के लिए छह माह पहले ही एक नाबालिग से दोस्ती की थी। उसके कुछ पुराने दोस्त भी थे, लेकिन उसने उन्हें इस काम में शामिल नहीं किया। जिस नाबालिग ने हत्या में मदद की, उसे भी आरोपी ने पैसे नहीं दिए थे। वह उसे भी रास्ते से हटाना चाहता था, ताकि बहन और पिता की हत्या का राज वह किसी को बता न सके।
 

नाबालिग यात्री बनकर पिता को लाया था फ्लैट पर

हर्ष ने अपने पिता की हत्या के लिए खुद का फ्लैट चुना था। इसी कारण अरिहंत नगर में किराए पर लिए गए फ्लैट की जानकारी उसने पहले से अपने पिता और बहन को नहीं दी थी। नाबालिग दोस्त को उसने यात्री बनाकर अपने पिता के पास भेजा था।

विज्ञापन


दोस्त पिता के रिक्शा में यात्री बनकर बैठा और फ्लैट पर सामान उठाने के बहाने उन्हें वहां ले आया। वहां हर्ष पहले से घात लगाकर बैठा था। पिता की हत्या करने के बाद उसने पहले शव को ठिकाने लगाया। इसके बाद वह बहन की हत्या करने गया।
 

मदद करने वाले दोस्त ने अपने भाई की शादी का हवाला देते हुए पैसे मांगे थे, लेकिन आरोपी ने उसे भी टाल दिया और हत्या के बाद दिल्ली भाग गया। आरोपी ज्यादा समय तक अपना मोबाइल बंद रख रहा है। इस कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें