फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से उज्जैन के बीच बनेगा उद्योग, शिक्षा का नया केंद्र, इंदौर-सांवेर-उज्जैन चलेगी मेट्रो

Fri, 23 Aug 2024 06:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से सांवेर एवं सांवेर से उज्जैन मेट्रो ट्रेन की प्रगति की समीक्षा की गई। इंदौर से उज्जैन के बीच बनने वाले मेट्रो स्टेशन पर भी मंत्री ने जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
इंदौर मेट्रो। चर्चा करते मंत्री और मेट्रो ट्रेन के महाप्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन के महाप्रबंधक आर.एस. राजपूत से इंदौर से सांवेर और सांवेर से उज्जैन के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन के कार्यों की प्रगति एवं कार्य प्रारंभ करने के संबंध में भोपाल में विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कहा कि इंदौर से उज्जैन के बीच शिक्षा और उद्योग का नया केंद्र स्थापित होगा। इसमें मेट्रो बड़ी भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन


सांवेर के विकास में मिलेगी मदद
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि आगामी दिनों में सांवेर को बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। सिंहस्थ महापर्व- 2028 को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इंदौर से सांवेर एवं सांवेर से उज्जैन मेट्रो ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में संपूर्ण कार्यवाहियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी तारतम्य में आज इंदौर उज्जैन मेट्रो ट्रेन के महाप्रबंधक आर.एस. राजपूत के साथ बैठककर सभी बिन्दुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श कर इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित स्टेशनों के संबंध में भी चर्चा की गई।

रोड से करोड़ों लोग करेंगे आवाजाही
आगामी सिंहस्थ- 2028 में उज्जैन में महाकालेश्वर दर्शन के लिए लाखों-करोड़ों लोगों का इंदौर से उज्जैन रूट पर आवागमन रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए इंदौर से उज्जैन रोड को 6 लेन किया जा रहा है। इसी के साथ इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन की सौगात भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें