फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सानंद के अध्यक्ष जयंत भिसे का निधन, लंबे समय से बीमार थे

Thu, 12 Nov 2026 11:12 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की सांस्कृतिक और रंगमंचीय गतिविधियों को नई पहचान दिलाने वाली संस्था सानंद के संस्थापक जयंत भिसे का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। भिसे ने शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
जयंत भिसे का निधन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में संस्था सानंद को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने वाले जयंत भिसे का गुरुवार को निधन हो गया। वे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह और कला अकादमी के पूर्व निदेशक भी थे। जयंत लंबे समय से बीमार थे और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शालीमार टाउनशिप स्थित निवास से रामबाग जाएगी। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

 

भिसे ने इंदौर में रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए सानंद संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था के माध्यम से वे वर्षभर शहर में कई सांस्कृतिक और नाट्य आयोजनों का आयोजन करवाते थे। वर्षभर में सबसे अधिक आयोजन कराने का रिकॉर्ड भी इस संस्था के नाम रहा है।
 

राजनीति में भी रहे सक्रिय

जयंत भिसे बैंक में नौकरी करते थे। नौकरी छोड़ने के बाद वे राजनीति से भी जुड़ गए। उनकी गिनती सुमित्रा महाजन के समर्थकों में होती थी। बाद में वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक उषा ठाकुर से भी जुड़े। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें