फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti: इंदौर में रात 12 बजे दी गई बाबा साहेब को सलामी, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आकाश

Mon, 14 Apr 2025 08:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू में संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर हर साल 14 अप्रैल को लाखों लोग और विभिन्न दलों के नेता जुटते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र, गुजरात, सहित अन्य राज्यों बाबा साहेब के अनुयायी आ रहे हैं। उनके लिए भोजन से लेकर टेंट के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
बाबा साहेब की जन्म स्थली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती सोमवार को मनाई जा रही है। इसके लिए महू में हजारों अनुयायी जुटना शुरू हो गए हैं। रात 12 बजे आंबेडकर स्मारक कर बाबा साहेब को मान वंदन के साथ सलामी दी गई। आकाश आतिशी रोशनी से जगमगा उठा। करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी होती रही।

इंदौर के समीप महू में संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर हर साल 14 अप्रैल को लाखों लोग और विभिन्न दलों के नेता जुटते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों बाबा साहेब के अनुयायी आ रहे हैं। उनके लिए भोजन से लेकर टेंट और पेयजल, पंखे, कूलर के इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर कई माह तक किया दुष्कर्म, दबाव बनाया तो की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सोमवार को दिल्ली से इंदौर आएंगे और दोपहर 12 बजे वे महू पहुंचेंगे। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इंदौर आ चुके हैं। वे भी सोमवार को महू जाएंगे। स्मारक स्थल को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। इंदौर रेलवे स्टेशन से महू तक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें