फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे इंदौर, कसरावद के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Wed, 04 Feb 2026 10:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मालवांचल के दो दिवसीय दौरे पर ए हैं। वे इंदौर से सीधे कसरावद (खरगोन) पहुंचे, जहां वे लेपा गांव के नर्मदालय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन के दौरे पर मालवा आए हैं। वे शुक्रवार सुबह ट्रेन से इंदौर पहुंचे और सीधे कसरावद (खरगोन) के लिए रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मोहन भागवत कसरावद के लेपा गांव में स्थित नर्मदालय आश्रम में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि डूब प्रभावित परिवारों को लेपा गांव में बसाया गया है और यह आश्रम गांव-देहात के इलाकों में सेवा के काम के लिए जाना जाता है। नर्मदालय आश्रम से जुड़े लोग नर्मदा घाटी में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े काम कर रहे हैं। खास तौर पर निमाड़ इलाके में आदिवासी परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर यहां ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Bhopal News: गोमांस निकला जब्त किया गया 26 टन मांस, हिंदू संगठनों ने नगर निगम और स्लॉटर हाउस पर उठाए सवाल

विज्ञापन


यह कार्यक्रम रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मोहन भागवत यहां ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपनी बात रखेंगे। वे सड़क मार्ग से खरगोन पहुंचेंगे और दोपहर में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम को उनके इंदौर लौटने का कार्यक्रम है।  पिछले साल मोहन भागवत चार बार इंदौर आ चुके हैं। इसके अलावा वे ओंकारेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में भी शामिल होने आए थे। संघ के शताब्दी वर्ष पर इंदौर में हुए सबसे बड़े आयोजन में भी वे शामिल हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें