फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में मेघदूत उपवन के समीप सड़क धंसी, हुआ चार फीट गहरा गड्ढा

Fri, 04 Jul 2025 05:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गड्ढे में गिरकर कोई वाहन चालक हादसे का शिकार न हो, इसलिए उसके आसपास पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है। गड्ढा क्यों हुआ, नगर निगम के अफसर इसकी जांच कर रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि सुबह के समय जिस हिस्से में सड़क धंसी थी, वहां पर पानी का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन
मेघदूत उपवन मार्ग पर हुआ गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। यह घटना में मेघदूत गार्डन के सामने से स्कीम नंबर 54 की तरफ जाने वाले मार्ग पर हुई। गनीमत है कि जब सड़क धंसी, तब कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


गड्ढे में गिरकर कोई वाहन चालक हादसे का शिकार न हो जाए, इसलिए उसके आसपास ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है। गड्ढा क्यों हुआ, नगर निगम के अफसर इसकी जांच कर रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि सुबह के समय जिस हिस्से में सड़क धंसी थी, वहां पर पानी का रिसाव हो रहा था।

 

संभवत: सड़क के नीचे से कोई लाइन लीकेज हुई है। इस कारण पहले मिट्टी धंसी और फिर सड़क का हिस्सा भी टूट कर गड्ढे में गिर गया। सड़क के बीचों-बीच करीब 4 फीट का गड्ढा हुआ है। गड्ढे के आसपास से चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है ताकि वजन के कारण सड़क का दूसरा हिस्सा भी धंस ना जाए। शाम को मौके पर नगर निगम के जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर पहुंचे और गड्ढे को भरवाने का काम शुरू किया। उन्होंने इसकी जांच के आदेश भी दिए है।

 

पहले भी हो चुके है बीआरटीएस पर गड्ढे

इंदौर में सड़क धंसने और गड्ढे होने की पहली घटना नहीं है। चार साल पहले पलासिया चौराहा पर बीआरटीएस की बस लेन में गड्ढा हो गया था। तब बसों का आवागमन भी रोकना पड़ा था। उससे पहले गीताभवन चौराहे के समीप भी गड्ढा हो गया था और उसमे कार भी फंस गई थी। अफसरों का कहना है कि बारिश के दिनों में मिट्टी बैठती है। इसके अलावा सड़क के नीचे से नर्मदा लाइन क्रास हो रही है और उसमें रिसाव होता है तो भी सड़क धंसने की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें