फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: जिस सुहाग को सोनम ने उजाड़ा, उसी की निशानियों से धराई; पुलिस का शक गहराने की अहम वजह

Thu, 12 Jun 2025 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

raja raghuvanshi and sonam latest news: पुलिस जांच में सामने आया कि यह हनीमून के बहाने रची गई प्रेम-प्रसंग आधारित हत्या की साजिश थी। जब पुलिस को सूटकेस की तलाशी में मंगलसूत्र और अंगूठी मिले, तो सोनम पर शक गहराया। यह सुराग हत्या की साजिश को उजागर करने में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्या मामले में सोनम और राज समेत पांच आरोपियों को आठ दिन की रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया है। सोनम ने राजा को क्यों मारा इसके पीछे की वजह सबके सामने है। स्पष्ट है कि सोनम और राज के प्रेम-प्रसंग में राजा की जान चली गई, लेकिन ये पूरी साजिश थी किसकी सोनम या फिर राज? पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। 

विज्ञापन



मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) एल. नोंग्रांग ने बताया कैसे इस मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने उस अहम सुराग के बारे में बताया जहां से सोनम पर शक करने की वजह सामने आई थी। उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी और सोनम शादी के बाद मेघालय घूमने के लिए आए थे। उन्होंने यहां एक स्कूटी किराए पर ली और घूमने के लिए निकले। इस दौरान वो दोनों सोहरा (चेरापूंजी) में ठहरने के लिए एक होम स्टे में कमरा देखने पहुंचे। वहां उनको कमरा नहीं मिला। इस पर दोनों ने वहां के संचालक से सिर्फ सामान रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घूम कर आने के बाद वो अपना सामान उठा लेंगे। इस पर होटल संचालक मान गया। इसके बाद उन्होंने अपना सूटकेस वहीं छोड़ दिया और चले गए। 

ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Case: सोनम के और भी हैं गहरे राज, सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं मारा पति को

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
DGP ने बताया इसके बाद ही सोनम ने राजा की हत्या करा दी। वो दोबारा होटल सामान लेने गई नहीं। पुलिस जब होम स्टे संचालक से पूछताछ करने पहुंची थी, तब संचालक ने इस बैग के बारे में बताया। तलाशी के दौरान सूटकेस में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी इस हनीमून मर्डर केस को सुलझाने में सबसे अहम सुराग साबित हुए। एक विवाहित महिला का अपने आभूषण छोड़कर जाना हमारे लिए बड़ा सुराग था। वहीं से हमारा शक सोनम के ऊपर गहरा हो गया। शादी की सबसे अहम निशानी को इस तरह छोड़ने के पीछे सोनम की साइकोलॉजी का पता चलता है कि वो राजा को नापसंद करती थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें