राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनाई गई उसकी पत्नी सोनम को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस उसे अब पटना के रास्ते शिलांग ले जाएगी। वहीं इंदौर में भी तीन आरोपियों को सात दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। चौथा आरोपी को कल पुलिस इंदौर लेकर पहुंचेगी, फिर चारों आरोपियों को मेघालय पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
राजा रघुवंशी केस के तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। मेघालय पुलिस को आरोपियों की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इधर सोनम का गाजीपुर जिला अस्पताल में मेडिकल किया गया, जहां से उसे मेघालय पुलिस शिलांग ले जाएगी। सोनम जिला अस्पताल में काफी डरी सहमी नजर आई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक 3 आरोपी को सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 7 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। एक आरोपी आज इंदौर नही पहुंचा। उसे सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा सुबह सभी को फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा।
इंदौर जिला कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। राजा और सोनम रघुवंशी केस के आरोपियों को कुछ ही देर में पुलिस कोर्ट में लेकर आएगी। यहां से उन्हें पेश करने के बाद मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। कोर्ट में बड़ी संख्या में युवा वकील मौजूद हैं, जो इसकी सुनवाई के लिए शाम 7 बजे तक रुके हुए हैं। इधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिलांग ले जाने से पहले सोनम का मेडिकल कराया गया। इसके लिए उन्हें गाजीपुर जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची थी।
मेघालय पुलिस की दो महिला अधिकारी गाजीपुर पहुंची हैं। टीम ने सखी वन-स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी से मुलाकात की। अब ये अधिकारी गाज़ीपुर पुलिस वाराणसी बॉर्डर तक पहुंचाएगी, वहां से मेघालय पुलिस अपनी सुरक्षा में आगे ले जाएगी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर के सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची, जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 3 की पहचान आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। वहीं चौथा आरोपी आनंद कुर्मी है। उसे सागर जिले के बीना में पकड़ा है।
सोनम रघुवंशी इस समय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में वन स्टॉप सेंटर है। शिलांग पुलिस के आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। शिलांग पुलिस यहां पहुंचकर सोनम को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल सोनम के परिजन गाजीपुर पहुंच चुके हैं। सोनम रघुवंशी से मिलने पहुंचे उसके भाई गोविंद ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना रखी है। गोविंद ने बस इतना ही कहा कि वो पिछले 72 घंटों से सोया नहीं है। पहले मैं सोनम से बात कर लूं, उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा। आप दस मिनट रुकिए। आप लोगों में इंसानियत है तो मेरी भावनाओं को समझिए। दुनिया खत्म नहीं हो रही है। दस मिनट दीजिए।
इंदौर में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को शिलॉन्ग पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर रवाना होगी। बीती रात शिलांग पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। बीना से हिरासत में लिए गए चौथे आरोपी को भी इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी।
इंदौर में राजा रघुवंशी के घर के बाहर लगे हुए बैनर-पोस्टर परिवार ने फाड़ कर जलाए हैं। परिवार ने पोस्टर जलाकर आक्रोश जाहिर किया। तो वहीं परिवारजनों का कहना है कि जब तक सोनम का आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक हम किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लेंगे। लेकिन जिस तरह से कहानी साफ हो रही है या कई तरह के सवाल खड़े कर नए मोड़ खड़े कर रही है। वहीं सोनम के पिता ने भी सोनम की उल्टी तस्वीर हटा दी है।
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण कर दिया है, इसलिए यह संख्या पांच हो गई है। हम उसे आगे की जांच के लिए शिलांग लाने की प्रक्रिया में हैं। वे मेघालय के लोगों और सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्हें मेघालय के खिलाफ अपने बयान वापस लेने होंगे। मेघालय सुरक्षित है, और उन्हें यह सीखने की जरूरत है कि सभी तथ्य और विवरण प्राप्त किए बिना निष्कर्ष पर न पहुंचें। हमारे पुलिस बल ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
meghalaya case: राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। सोनम मुख्य आरोपियों में से एक है। शुरुआती जांच के मुताबिक, दूसरे आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका की इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तारों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी। राज कुशवाहा यहां नहीं था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।
राज कुशवाहा को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वो गोदाम में काम करता है। वो परसों तक उनके साथ काम कर रहा था। वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। राज ऐसा लड़का नहीं है। वो मेरे पास काम करता है। पुलिस जो आरोप लगा रही है वो निराधार है। झूठा आरोप है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है। हत्याकांड में पुलिस वाले भी शामिल हैं। पुलिस वाले मुझे नोटिस दें या फिर मैं उनको नोटिस भेजूंगा। मुझे मामले में सीबीआई की जांच चाहिए। वहां के सीएम और डीजीपी भी गलत बोल रहे हैं। वो अपने पुलिस वालों को बचाने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।
पुलिस ने जब सोनम की कॉल डिटेल खंगाली, तो सामने आया कि वह उस युवक से लगातार संपर्क में थी। आरोपियों ने शिलांग में ही हथियार खरीदे थे। हत्या के बाद राजा की टी-शर्ट, मोबाइल और हथियार स्कूटर की डिक्की में रखकर फेंक दिए गए थे। पुलिस को शक इस बात से भी हुआ कि यदि सोनम की भी हत्या हुई होती तो हथियार राजा के शव के पास पाए जाते। लेकिन जब हथियार अलग जगह से मिले तो यह साफ हो गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई, बल्कि वह इस साजिश की मास्टरमाइंड है। अब पुलिस इंदौर के उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने इस हत्या की योजना तैयार की और हत्यारों को भेजा। वहीं, तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है।
गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी। सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।
इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
शिलांग और इंदौर पुलिस के बीच 36 घंटे तक चला ज्वाइंट ऑपरेशन सफल रहा। इस दौरान विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश राजपूत नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी विक्की रघुवंशी अभी भी फरार है।
सोहरा थाने में दर्ज है केस
राजा रघुवंशी की हत्या का केस मेघालय के सोहरा थाने में दर्ज किया गया है। मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी और मेघालय के डीजीपी लगातार संपर्क में थे। अब शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है, जहां वह सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। इस बीच, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने दावा किया है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।
meghalaya couple: गुवाहाटी से पीछा करते हुए शिलांग पहुंचे थे हत्यारे
तीनों हत्यारे पहले गुवाहाटी गए और वहां से बाइक पर सोनम और राजा का पीछा करते हुए शिलांग पहुंचे। 23 मई को एक सुनसान इलाके में उन्होंने राजा की हत्या कर दी और उसका शव खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद सोनम, तीनों हत्यारों के साथ चली गई थी।
sonam raghuvanshi: शादी के तीन दिन बाद ही रची गई साजिश
पुलिस के अनुसार, सोनम ने शादी के महज तीन दिन बाद ही राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। इसके लिए शिलांग में हनीमून का बहाना बनाया गया। उस युवक ने खुद तो शिलांग नहीं गया, लेकिन उसने तीन शूटर भेजे जिन्होंने वहां जाकर राजा की हत्या की।
meghalaya couple missing: राजा हत्याकांड में इंदौर एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने प्रेस कांफ्रेंस बताया कि तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विशाल चौहान और आकाश कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर से राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है। जांच में जो भी सामने आएगा वो आगे बताया जाएगा।
indore couple: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है... बहुत बढ़िया।'
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 'एक्स' पर लिखा, राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।
इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे पत्नी सोनम का हाथ था। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। सोनम ने पति की हत्या के लिए पहले से ही साजिश रची थी। सोनम ने इसके लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। एक ओर सोनम के पिता इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम की सास उमा रघुवंशी ने भी अब एक बड़ा खुलासा किया हैं। उमा कहना है कि सोनम पर उनको पहले ही शक हुआ था, लेकिन तब वो कुछ समझ नहीं पाई। उमा ने बताया कि सोनम पर उनको तब शक हुआ जब पता चला कि उसने शिलांग जाने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने पहले से ही टिकट करा रखे थे और ये बात किसी को बताई भी नहीं थी। दोनों यहां से कामाख्या जानें की बात कह कर निकले थे। फिर वहां पहुंच कर बताया कि आगे उनका प्लान शिलांग जाने का है।