फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: क्यों पहले से था सोनम पर शक, सास उमा रघुवंशी का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

Mon, 09 Jun 2025 11:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Meghalaya Honeymoon Murder : शिलांग जाने की बात राजा ने फोन पर आखिरी बार बताई थी, जो संदेहजनक लगी। इसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। उमा ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से सोनम पर शक था, लेकिन तब कुछ समझ नहीं पाईं।
विज्ञापन
सोनम और सास उमा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे पत्नी सोनम का हाथ था। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। सोनम ने पति की हत्या के लिए पहले से ही साजिश रची थी। सोनम ने इसके लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। एक ओर सोनम के पिता इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम की सास उमा रघुवंशी ने भी अब एक बड़ा खुलासा किया हैं। उमा कहना है कि सोनम पर उनको पहले ही शक हुआ था, लेकिन तब वो कुछ समझ नहीं पाई। 

विज्ञापन


उमा ने बताया कि सोनम पर उनको तब शक हुआ जब पता चला कि उसने शिलांग जाने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने पहले से ही टिकट करा रखे थे और ये बात किसी को बताई भी नहीं थी। दोनों यहां से कामाख्या जानें की बात कह कर निकले थे। फिर वहां पहुंच कर बताया कि आगे उनका प्लान शिलांग जाने का है। अब पता चल रहा है कि सोनम ने वापसी का कोई टिकट कराया ही नहीं था इससे साफ है कि उसका इरादा नेक नहीं था।

ये भी पढ़ें- Indore Couple Missing News: साजिश, हनीमून और कत्ल; राजा की पत्नी ही निकली कातिल, गाजीपुर में मिली सोनम
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा ने बताया कि बेटे की शुरू से इच्छा कश्मीर जाने की थी। उसने पहले भी कई बार बताया था, लेकिन वहां हुए आतंकी हमले के बाद वो प्लान बन ही नहीं पाया। इसके बाद कामाख्या दर्शन करने का प्लान बना था। अगर शिलांग जाने की जानकारी यहां की गई होती तो बेटा ये बात उसने जरूर बताता। वहां जब दोनों का अचानक से शिलांग जाने का प्लान बना तो बेटे ने फोन किया। उसने बताया कि सोनम ने पहले ही सारी प्लानिंग कर रखी थी अब वो शिलांग जा रहे हैं। इसके बाद सब खत्म हो गया। उनको क्या पता था कि वो अपने बेटे से आखिरी बार बात कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें