फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दुकानों से मुस्लिम कर्मचारी हटाने की चेतावनी के खिलाफ प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाला

Wed, 24 Sep 2025 09:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के क्लाॅथ मार्केट की कई दुकानों पर मुस्लिम कर्मचारी काम करते है। पिछले दिनों एकलव्य गौड़ ने व्यापारियों की बैठक ली थी और कहा था कि कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं आती है। मुस्लिम कर्मचारी उनसे मेल-जोल बढ़ाते है और लव जिहाद को अंजाम देते है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद को रोकने के लिए भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ ने क्लाॅथ मार्केट के व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दे। इस चेतवानी का इंदौर में मुस्लिम व्यापारी व कर्मचारियों ने विरोध किया। वे मंगलवार को हाथों में तख्तियां लेकर निकले और अपना नाराजगी दर्ज कराई। उनका कहना था कि राजनीति चमकाने के लिए हमारे व्यापार और रोजगार से खिलवाड़ किया जा रहा है। हम पहले भारतीय है। हर मुद्दे को हिन्दू-मुस्लिम में बांटना गलत है।

ये खबर भी पढ़ें:  Indore News: नेताओं की 'होर्डिंगबाजी' से महिला की जिंदगी दांव पर, जिम्मेदार कौन?

विज्ञापन

 

इंदौर के क्लाॅथ मार्केट की कई दुकानों पर मुस्लिम कर्मचारी काम करते है। पिछले दिनों एकलव्य गौड़ ने व्यापारियों की बैठक ली थी और कहा था कि कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं आती है। मुस्लिम कर्मचारी ग्राहकी के बहाने उनसे मेल-जोल बढ़ाते है और लव जिहाद को अंजाम देते है।

 

इस कारण व्यापारी अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत हटा दें। इस चेतावनी का मुस्लिम व्यापारियों व कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया हैै। वे दोपहर में बजाजा खाना चौक से राजवाड़ा पर पैदल मार्च करते हुए निकले। उनके हाथों में तख्तियां भी थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे वर्षों से दुकानों में नौकरी कर रहे है। कभी किसी तरह की शिकायत नहीं आई। राजनीतिक के चक्कर में हमारा रोजगार छिनने की कोशिश हो रही है। यह गलत है।

 

इस्लामिक आबादी को बढ़ाने की साजिश

भाजपा नेता एकलव्य गौड़ का कहना है कि लव जिहाद के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। दुकानों पर महिला कर्मचारी भी काम करती है। मुस्लिम कर्मचारी उनसे मेलजोल बढ़ाते है और उन्हें फांसते हैै। इसके अलावा महिला ग्राहकों से भी मेलजोल बढ़ाते हैै। इस तरह के लव जिहाद के कई मामले सामने आए है। इस कारण हमने शीतला माता व क्लाॅथ मार्केट के व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे मुस्लिम कर्मचारियों को दुकानों पर न रखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें