फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भीम आर्मी चीफ के प्राइवेट वीडियो लीक, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी

Wed, 24 Sep 2025 09:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर की रहने वाली और वर्तमान में स्विट्जरलैंड में कार्यरत पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर और रोहिणी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रह रहीं रोहिणी ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई न करने और सिस्टम पर ताकतवर लोगों का साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
इंदौर के एक सफाईकर्मी की बेटी डॉ. रोहिणी घावरी एक प्रतिष्ठित पीएचडी स्कॉलर हैं जो स्विट्जरलैंड में नौकरी करने के साथ एक एनजीओ भी चलाती हैं। रोहिणी ने तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह और सांसद चंद्रशेखर आजाद तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और धोखा देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें...Indore News: नेताओं की 'होर्डिंगबाजी' से महिला की जिंदगी दांव पर, जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी
बुधवार को डॉ. रोहिणी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर कई पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने आत्महत्या करने की बात कही। एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी।" इसके साथ ही उन्होंने कुछ निजी वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उन्हें रिश्ते में जबरदस्ती बांधकर रखा था।

प्रधानमंत्री को टैग कर लगाई थी न्याय की गुहार
दो दिन पहले रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा था कि न्याय न मिलने पर वह यूनाइटेड नेशन के मंच से अपना जीवन समाप्त कर लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गंदी राजनीति के कारण दिल्ली पुलिस उनकी FIR तक दर्ज नहीं कर रही है और पूरा सिस्टम केवल ताकतवर लोगों की सुनता है।
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
डॉ. रोहिणी ने एक बयान में कहा, "मैंने दिल्ली के कमिश्नर से कई बार मुलाकात की और सभी सबूत दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी मैं कमिश्नर से बात करती हूं तो वे कहते हैं कि ऊपर से कार्रवाई का कोई ऑर्डर नहीं है। मेरे पास जान देने के अलावा और क्या चारा बचता है? हमारे देश में पीड़िता को न्याय के लिए मरना पड़ता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें