फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:परिवार में अकेले कमाने वाले थे प्रोफेसर सोनी, अब कैसे चलेगा घर

Tue, 16 Sep 2025 10:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परिजनों ने कहा कि सोमवार को काॅलेज में मीटिंग थी। इस कारण वे देर से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वे दोपहिया वाहन पर सवार थे।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हुए है। भारी ट्रक कैसे नो एंट्री में घुस जाते है।
विज्ञापन
प्रो. सोनी के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखदेव नगर निवासी प्रो.लक्ष्मीकांत सोनी भी एरोड्रम क्षेत्र में हुए हादसे का शिकार हुए है। मंगलवार को अंत्येष्टी हुई। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रो. जोशी घर में अकेले कमाने वाले थे। बेटा पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन




परिजनों ने कहा कि सोमवार को काॅलेज में मीटिंग थी। इस कारण वे देर से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वे दोपहिया वाहन पर सवार थे।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हुए है। भारी ट्रक कैसे नो एंट्री में घुस जाते है,जबकि पुलिस जवान तैनात रहते हैै। एरोड्रम थाना रोड पर है। यदि ट्रक को सड़क पर ही रोक दिया जाता तो फिर ये हादसा न होता।


उन्होंने कहा हादसे के बाद न तो कोई जनप्रतिनिधि घर आया और न ही किसी का फोन। चिंता अब इस बात की है कि बेटे के पढ़ाई कैसे होगी। आस पड़ोसियों ने बताया कि प्रो. सोनी काफी हंसमुख स्वभाव के थे। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। काॅलेज  भी छात्रों के बीच उनकी अच्छे शिक्षक की छवि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें