निर्माणाधीन लक्ष्मी बाई नगर स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर का दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का काम लक्ष्मीबाई नगर में तेजी से चल रहा है। इसके लिए तय एजेंसी को अप्रैल माह तक की मियाद दी गई है। स्टेशन की नई बिल्डिंग, प्लेटफार्म चौड़ीकरण, फुट ब्रिज सहित कई काम चल रहे है। छह माह बाद इस स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा,क्योकि मुख्य रेलवे स्टेशन का पुर्न विकास के काम भी जल्दी ही शुरू होने वाला है।
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म के अलावा दो लूप लाइन तैयार की जा रही है,ताकि ज्यादा ट्रेनों का संचालन यहां से हो सके। अभी स्टेशन का गेट लक्ष्मीबाई नगर की तरफ है, दूसरा गेट बाणगंगा की तरफ भी बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही उस हिस्से से भी हो सके। स्टाॅफ के बैठनेे के लिए बड़े कक्ष, यात्रियों के लिए प्रसाधन सुविधा, वेटिंग रुम सहित अन्य काम भी तेजी से हो रहे है।
सिंहस्थ मेले के समय सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन होगा
तीन साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगने वाला है। उज्जैन का सबसे निकटवर्ती स्टेशन यहीं रहेगा। इस कारण यहां के विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने पर रेल विभाग ज्यादा जोर दे रहा है। स्टेशन की एप्रोच के आसपास से बाधक निर्माण भी तोड़े जाना है,क्योकि नगर निगम यहां एमआर-4 सड़क का बचा निर्माण पूरा कर रहा है।
यह सड़क तीन रेलवे स्टेशन और दो बस स्टैंडों को जोड़ेगी। जून माह से पहले तक इस स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि तब तक इंदौरके मुख्य रेलवे स्टेशन के निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।
फिर ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्य रेलवे स्टेशन से नए रेलवे स्टेशन का एरिया दस गुना बढ़ा होगा। वर्तमान रेलवे स्टेशन का बिल्टअप एरिया 50 हजार वर्गफीट है, जबकि नए रेलवे स्टेशन का बिल्टअप एरिया 4.45 लाख वर्गफीट होगा।