फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने की खुदकुशी, सुबह पति ने फंदे पर लटका देखा, पांच साल पहले हुई थी शादी

Mon, 09 Feb 2026 01:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्नेहा और शैलेंद्र की पांच साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बच्चा है। शैलेंद्र के भाई सत्येंद्र भी पुलिस में होकर संयोगितागंज थाने में पदस्थ हैं।
 
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पति सुबह उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी का शव फंदे पर लटके देखा। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह का पता नहीं चला है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। 

विज्ञापन


बता दें, शैलेंद्र जादौन इंदौर पीटीएस में प्रधान आरक्षक हैं। वे मूलत: मुरैना के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ वर्षों से इंदौर के पीटीएस परिसर में रह रहे थे। उनकी पत्नी स्नेहा जादौन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि आए दिन दोनों के बीच अनबन होती थी, लेकिन मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने स्नेहा का मोबाइल जब्त किया है। कई बार सुसाइड मैसेज रिकॉर्ड भी किया जाता है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।

पति ने दी पुलिस को सूचना
सोमवार सुबह पति शैलेंद्र ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्नेहा और शैलेंद्र की पांच साल पहले शादी हुई थी। दोनों को एक तीन साल का बच्चा है। शैलेंद्र के भाई सत्येंद्र भी पुलिस में होकर संयोगितागंज थाने में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


मुरैना में मायका
स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। आत्महत्या की वजह अभी पुलिस को पता नहीं चली है। परिजनों के भी अभी ठीक से बयान नहीं हो पाए हैं। जिस कमरे में स्नेहा ने फांसी लगाई, उसकी जांच भी पुलिस ने की। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्नेहा के मायके पक्ष के लोग भी मुरैना से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें