फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बयान के लिए जीतू यादव को खोज रही पुलिस, इंदौर से बाहर होने की जानकारी मिली

Thu, 16 Jan 2025 09:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में 40 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। बुधवार रात इस मामले में शैलेंद्र उर्फ पिंटू,विशाल गोस्वामी,गोलू उर्फ अभिजीत,धीरज पिता शिवजीत शिंदे और संतोष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यादव को खोज रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 15 से ज्यादा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है, लेकिन हमले के मुख्य आरोपी जीतू के चचेरे भाई अवि अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन



पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ आरोपी जीतू के साथ ही शहर से बाहर है,हालांकि अब तक पुलिस ने यादव को आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन इस मामले में पुलिस जीतू को बयान के लिए खोज रही है। आरोपी बनाए जाने के भय से जीतू फिलहाल शहर से गायब है। पुलिस को उसकी मोबाइल लोकेशन पांच दिन पहले कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में ही मिली थी। उसके दोनो मोबाइल भी बंद है।

 

पुलिस ने कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में 40 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। बुधवार रात इस मामले में शैलेंद्र उर्फ पिंटू,विशाल गोस्वामी,गोलू उर्फ अभिजीत,धीरज पिता शिवजीत शिंदे और संतोष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने सिहोर के समीप एक ढ़ाबे से गिरफ्तार किया है।
 

अटैच गाडि़यां हटाई

नगर निगम के वर्कशाॅप विभाग ने यादव के परिवार के दो वाहनों को हटाया है। यादव इस विभाग का प्रभारी था। उसके रिश्तेदारों की एक पोकलेन और एक जेसीबी अटैच की गई थी। जिसे हटा दिया है। महापौर परिषद सदस्य होने के नाते  यादव को मिले वाहन और हर माह मिलने वाले डीजल की सुविधा समाप्त कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें