फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: किन्नर विवाद में पुलिस ने लिया सपना गुरु को हिरासत में,तीन अन्य की तलाश

Thu, 16 Oct 2025 05:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डेरे में एक साथ किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने के बाद देर रात किन्नर सोना मंगला और नंदगिरी की शिकायत पर पुलिस ने सपना किन्नर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया उसे गिरफ्तार किया। दूसरा गुट हंगामा न करे, इसलिए एमआर-10 क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया। 
विज्ञापन
इंदौर में किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार रात 20 से ज्यादा किन्नरों द्वारा फिनायल पीने और चक्काजाम करने के बाद पुलिस ने दूसरे गुट की किन्नर सपना गुरु को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि जिन किन्नरों ने फिनायल पिया, उन्हे सपना गुरु का गुट प्रताडि़त कर रहा था। पुलिस राजा हाशमी, अक्षय कुमायू और पंकज जैन की तलाश भी कर रही है।

विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में किन्नरों का हंगामा, 20 से ज्यादा ने पीया फिनाइल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

 

डेरे में एक साथ किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने के बाद देर रात किन्नर सोना मंगला और नंदगिरी की शिकायत पर पुलिस ने सपना किन्नर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और देर रात उसके डेरे पर जाकर गिरफ्तार किया। दूसरा गुट हंगामा न करे, इसलिए एमआर-10 क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया। सपना गुरु उस इलाके में रहती है। गुरुवार को विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व विधायक गोलू शुक्ला भी पुलिस अफसरों से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही।

 

बुधवार रात इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में 20 से ज्यादा किन्नरों ने फिनाइल पी लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किन्नरों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। जिन किन्नरों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। उनके साथ आए किन्नरों ने अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

इंदौर में किन्नरों के अलग-अलग गुट है। सपना गुरु और सीमा और पायल गुरु के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। दोनो शहर के अलग-अलग इलाकों में एकदाधिकार जमाते है और त्यौहर व वैवाहिक समारोह में नेग वसूलते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें