फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर में प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योगों के लिए प्लास्ट पैक होगा आयोजित, 23 शहरों में रोड शो होंगे

Tue, 01 Sep 2026 08:55 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश में प्लास्टिक, पैकेजिंग उद्योग को नई गति देने की तैयारी है। इंदौर में 27 से 30 नवंबर तक होने वाले प्लास्ट पैक 2026 के जरिए देशभर के निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए इंडियन प्लास्ट पैक फोरम 23 शहरों में रोड शो करेगा। 
विज्ञापन
इंदौर में 27 से 30 नवंबर तक प्लास्ट पैक 2026 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में प्लास्टिक, पैकेजिंग और प्रिंटिंग उद्योगों को रफ्तार देने के लिए मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कवायद में जुट गए हैं। इंदौर में 27 से 30 नवंबर तक प्लास्ट पैक 2026 का आयोजन होगा। इसके लिए इंडियन प्लास्ट पैक फोरम देश के 23 शहरों में रोड शो के जरिए निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन

 

फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि चार दिन का आयोजन इंदौर के लाभ-गंगा सेंटर में होगा। प्रदेश में प्लास्टिक और पैकेजिंग से जुड़े कई बड़े उद्योग हैं। उनके लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।


आयोजन में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए देश के बड़े शहरों में रोड शो शुरू किए गए हैं। इन रोड शो के माध्यम से देशभर के बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की उद्योग नीतियों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं सीधे उद्यमियों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन


 

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्लास्टिक मशीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी जुड़ा है। प्रदर्शनी में 500 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। चार दिन के इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन स्थल पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहां बड़े डोम बनाए जाएंगे और पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें