फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुपर फास्ट ट्रेन नहीं जाएगी नई दिल्ली स्टेशन

Wed, 11 Mar 2026 07:23 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से ट्रेन में सफर कर नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने की चाह रखने वाले यात्रियों को अब निराश होना पड़ेगा। रेलवे ने इंदौर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार हिसार तक कर दिया गया है। इस कारण अब ट्रेन दिल्ली सफदरगंज पर थोड़ी देर के लिए रुकेगी।

विज्ञापन
इंदौर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन अब हिसार तक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रुट में बदलाव होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन जाने के बजाय दिल्ली सफदरगंज होकर गुजरेगी, जो शहर के मुख्य इलाकों से काफी दूर है। रेलवे ने इस ट्रेन का विस्तार हिसार तक कर दिया है। इंदौर से हिसार जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रहती है, लेकिन जो यात्री नई दिल्ली तक का सफर करते थे, उन्हें अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो, टैक्सी या मेट्रो जैसे अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

 

अब 11 मार्च से इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20957 इंदौर-हिसार त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 16.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.20 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी तरह 12 मार्च 2026 से हिसार से चलने वाली ट्रेन संख्या 20958 हिसार-इंदौर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 13.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। नई दिल्ली स्टेशन से संचालित होने के दौरान यह ट्रेन आमतौर पर समय पर चलती थी, लेकिन अब हिसार से परिचालन होने के कारण इसमें देरी होने की आशंका भी बढ़ गई है।
 

इस ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्थान पर अब दिल्ली सफदरगंज कर दिया गया है। इसके साथ ही यह ट्रेन दोनों दिशाओं में शकूरबस्ती, रोहतक, महम और हांसी स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस बदलाव के कारण इंदौर से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी क्योंकि अब यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन तक नहीं जाएगी।

विज्ञापन

 

दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20957 इंदौर से शाम 4.45 बजे सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती थी, जो अगले दिन सुबह 4.30 बजे दिल्ली पहुंचती थी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20958 नई दिल्ली स्टेशन से शाम 7.15 बजे सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलती थी, जो अगले दिन सुबह 6.45 बजे इंदौर पहुंचती थी। इंदौर-हिसार ट्रेन का समय भी यही रहेगा, लेकिन इसके मार्ग में अब नई दिल्ली स्टेशन नहीं आएगा, हालांकि इसके किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें