फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अब 56 दुकान पर देना होगा पार्किंग शुल्क, सड़क किनारे खड़े वाहनों से वसूलेंगे

Fri, 02 May 2025 08:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चार साल पहले नगर निगम ने 56 दुकानों क्षेत्र को पांच करोड़ रुपये की लागत से संवारा था। तब यहां दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई थी। इतने वर्षों तक वाहन बगैर शुल्क के पार्क होते थे, लेकिन अब दो पहिया वाहनों के 10 रुपये चुकाना होंगे।
विज्ञापन
56 दुकान पर अब चुकाना होगा पार्किंंग शुल्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की प्रसिद्ध खाऊ गली 56 दुकान पर अब वाहनों की पार्किंग का शुल्क चुकाना होगा। नगर निगम ने यहां पार्किंग का ठेका निजी हाथों में सौप दिया है। शुक्रवार से ही वहां आने वाले वाहनों से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया। वाहन चालक इसका विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि जब वाहन खरीदते है तो कुछ टैक्स नगर निगम भी लेता है। कई शहर उस टैक्स के कारण पार्किंग शुल्क नगर निगम सीमा में नहीं लेते है।

ये खबर भी पढ़ें:प्रधान आरक्षक की पत्नी की रहस्यमयी मौत, आधी रात को ले जाया गया अस्पताल

चार साल पहले नगर निगम ने 56 दुकानों क्षेत्र को पांच करोड़ रुपये की लागत से संवारा था। तब यहां दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई थी। इतने वर्षों तक वाहन बगैर शुल्क के पार्क होते थे, लेकिन अब दो पहिया वाहनों के 10 रुपये चुकाना होंगे।

 

आश्चर्य की बात यह है कि 56 दुकान क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की अलग से कोई पार्किंग नहीं है। वाहन चालक इधर-उधर सड़क किनारे वाहन पार्क करके आते है, लेकिन अब वहां खड़े वाहनों के लिए भी 30 रुपये का पार्किंग शुल्क चुकाना होगा। पार्किंग शुल्क को लेकर 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन की बैठक हो चुकी है। जल्दी ही व्यापारी इस मामले में मेयर पुष्य मित्र भार्गव से मिलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें