पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर किए गए आंदोलन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाना एक कांग्रेस पार्षद को महंगा पड़ा। पुलिस ने पार्षद सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पार्षद की अगुवाई में ही आंदोलन हुआ था और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का मामला खूब सुर्खियों में था।
ये खबर भी पढ़ें: प्रधान आरक्षक की पत्नी की रहस्यमयी मौत, आधी रात को ले जाया गया अस्पताल
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए। इंदौर में भी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, उनके समर्थक और कुछ व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला दहन करने की योजना बनाई।
25 अप्रैल को पुतला जलाते समय जब पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगा तो प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद बोल दिया। दो तीन जिंदाबाद बोलने के बाद नारे लगवाने वाले ने ही टोका तो फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलना शुरू कर दिया, लेकिन इस प्रदर्शन की वीडियो वायरल हो गए थे। इस मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने सदरबाजार थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन तब प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।
शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। फिर प्रकरण दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस मामले में कादरी के अलावा व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनो को कोर्ट में पेश किया गया फिर जेल भेज दिया गया। उधर इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाया गया और फिर बच्चों ने झंडे पर चप्पलें मारी।