फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अब इंदौर में चलेगी डबल डेकर बसें, ट्रायल रहा सफल, निगम ने जारी किए टेंडर

Mon, 30 Dec 2024 06:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मेें फिलहाल चार बसों को चलाने की तैयारी है। डबल डेकर बस की कीमत ज्यादा है। एक बस 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होती है। फिलहाल इंदौर के पर्यटन केंद्रों तक भी इसे चलाने की योजना है। बस में 80 से ज्यादा यात्री बैठ सकते है।
विज्ञापन
इंदौर में चलेगी डबल डेकर बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में डबल डेकर बस का ट्रायल सफल हो गया है और अब नियमित रुप से इसे कुछ रुटों पर चलाने की तैयारी एआईसीटीएसएल ने की है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए है, जो 21 जनवरी को खोले जाएंगे।

विज्ञापन


फरवरी माह तक आपरेटर तय होने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इंदौर में एक माह तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर डबल डेकर बस को चलाकर देखा गया था। डबल डेकर बस चौड़े मार्गों पर ही संचालित की जाएगी।

चार बसों को चलाने की है तैयारी

इंदौर मेें फिलहाल चार बसों को चलाने की तैयारी है। डबल डेकर बस की कीमत ज्यादा है। एक बस 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होती है। फिलहाल इंदौर के पर्यटन केंद्रों तक भी इसे चलाने की योजना है। बस में 80 से ज्यादा यात्री बैठ सकते है। इसके अलावा दो बसों का अन्य रुटों पर चलाने की योजना है। यह बसें इलेक्ट्रिक होगी।

 

अक्टूबर में बस निर्माता कंपनी ने एक डबल डेकर बस इंदौर भेजी थी। कुछ मार्गों पर इसका संचालन सफल रहा था। तब तय किया गया था कि यह बसें शहरवासियों के लिए अाकर्षण का केंद्र है और इसका संचालन कुछ रुटों पर किया जा सकता है।

फिलहाल इन बसों को विजय नगर, स्कीम 140, सुखलिया ग्राम, स्टाॅर चौराहा जैसे रुटों पर चलाने की संभावना है। यहां की सड़कें चौड़ी है और यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि डबल डेकर बसों की लंबाई 9 मीटर है, जबकि ऊंचाई 15 फीट। डबल डेकर बस सिंगल चार्जर में ढाई सौ किलोमीटर तक का सफर तय करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें