फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर के कुख्यात अपराधी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण, गाय चुराने के शक में की थी हत्या

Tue, 29 Sep 2026 08:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट ने आखिरकार पुलिस के हाथ लगने से पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर लसूडिया पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि सूरज को पुलिस एनकाउंटर का डर था।
विज्ञापन
बदमाश सूरज जाट - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सूरज जाट को पुलिस नहीं पकड़ सकी। उसने खुद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। उसे एनकाउंटर का डर था। लसूडिया पुलिस ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसने विजय नगर थाने के पुराने वारंट के मामले में सरेंडर किया है, जबकि पुलिस को एक युवक की हत्या के मामले में भी उसकी तलाश थी।

विज्ञापन


 

सूरज ने चंदर नामक युवक को गाय चोरी के शक में पीटा था। उसे सूरज और उसके साथियों ने इतना पीटा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में करणी सेना के पदाधिकारी मान सिंह राजावत को गिरफ्तार किया था, जिसने मारपीट में सूरज का साथ दिया था। लेकिन सूरज को युवक की मौत की खबर मिलने के बाद वह घर से गायब हो गया। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी।
 

मंगलवार को सूरज अपने वकील के साथ जिला कोर्ट पहुंचा और एक पुराने वारंट के मामले में पेश हुआ। लसूडिया पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। कोर्ट ने सूरज का जेल वारंट काट दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। हालांकि, पुलिस कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट मांगेगी और हत्या के मामले में उससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

 

कई अपराधों में लिप्त रहा है

आरोपी सूरज जाट पर दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी ने महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर के मकान पर हमला किया था। इसके अलावा पिछले नगर निगम चुनाव में नंदानगर वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर भी तोड़फोड़ की थी।अवैध शराब की बिक्री, विवादित प्राॅपर्टी कर कब्जे सहित कई मामले सूरज पर दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें