फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नहीं मिला डाॅक्टर के हत्यारों का सुराग, डाक्टरों ने किया एमवाय अस्पताल पर प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2024 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमवाय अस्पताल में शव लेने पहुंचे डाक्टर के परिचित व अन्य डाॅक्टरों ने प्रदर्शन किया और हत्यारों की जल्दी पता लगाने की मांग की। उन्होंने डाॅक्टर के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग भी प्रशासन ने की।
विज्ञापन
डाक्टर का शव रखकर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की तीन नकबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस रातभर घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग हात नहीं लगा। उधर एमवाय अस्पताल में शव लेने पहुंचे डाक्टर के परिचित व अन्य डाॅक्टरों ने प्रदर्शन किया और हत्यारों की जल्दी पता लगाने की मांग की। उन्होंने डाॅक्टर के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग भी प्रशासन ने की।

हत्यारों की उम्र ज्यादा नहीं थी

डाॅक्टर सुनील साहू की हत्या क्लीनिक में ही की। डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते थे। हत्यारे मरीज बनकर अाए थे। उन्होंने अपना इलाज कराया, फिस चुकाई।

डाक्टर ने गल्ले से पैसे निकाले तो एक बदमाश ने पिस्तल तानी और रुपये मांगे। इसके बाद एक बदमाश ने गोली मार दी। घटना के समय क्लीनिक पर डाॅक्टर का कर्मचारी भी मौजूद था। बदमाशों ने उससे मोबाइल छिन लिया था। कर्मचारी ने बताया कि हत्यारों की उम्र ज्यादा नहीं थी। 25 से 27 साल की उम्र रही होगी।

राजेंद्र नगर के कुंदन नगर में देर रात इस घटना को बाइक पर आए दो बदमाशों ने अंजाम दिया। डॉक्टर सुनील साहू की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।आशंका है कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को गोली मारी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मौके पर गए पुलिस अफसर आस पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता कर रही है कि डॉक्टर की किसी से रंजिश तो नहीं थी। 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें