फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी, बेहोश हुई महिला यात्री, डायरिया निकला

Tue, 06 Jan 2026 11:40 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर दिल्ली जा रही एक महिला यात्री एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश हो गई। वहां से अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज करवाया गया। 
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर लगातार दूसरे दिन मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई। इंदौर से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
 इंदौर में पानी से फैला संक्रमण, कोलकाता-दिल्ली से आईं विशेष टीमें, सैंपल किए जब्त


चेक-इन के बाद हुई तबीयत खराब
विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की दोपहर 1.30 बजे इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-6609 से यात्रा करने के लिए 66 वर्षीय महिला यात्री परवीन सिंगला पति विनोद सिंह एयरपोर्ट पहुंची थीं। वे चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन


बोर्डिंग से पहले हुई बेहोश
बोर्डिंग से कुछ समय पहले ही सिक्योरिटी होल्ड एरिया में महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई।

ब्लड शुगर कम मिलने पर अस्पताल भेजा
एयरपोर्ट के मेडिकल इमरजेंसी रूम से पहुंचे डॉक्टर ने महिला यात्री की जांच की। जांच में उनकी ब्लड शुगर कम पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरपोर्ट की एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हॉस्पिटल में जारी है उपचार
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार महिला यात्री पंजाब के बरनाला की रहने वाली हैं और दिल्ली के रास्ते पंजाब जा रही थीं। उपचार के बाद वे होश में आ गई हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनका डायरिया का इलाज भी जारी है और उनकी हालत में पहले से सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें