फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक्टिवा सवार महिला की दर्दनाक मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव, भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

Tue, 23 Sep 2025 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के पोलो ग्राउंड चौराहे पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
महिला के शव पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के व्यस्ततम चौराहों में से एक, पोलो ग्राउंड चौराहे पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore Building Collapses: इंदौर में अचानक गिरी इमारत, घायलों में बच्चे भी शामिल, देर रात तक चला बचाव कार्य

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक छोटा हाथी लोडिंग वाहन तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान, स्कूटर सवार रजत पाल निवासी बड़ी ग्वालटोली घायल हो गए। गाड़ी पर पीछे बैठी महिला सुनीता पाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडिंग रिक्शा ने डिवाइडर की तरफ महिला को दबा दिया। जिसमें महिला का सिर पिचक गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घंटों बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद महिला का शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे पोलो ग्राउंड चौराहे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों का फूटा गुस्सा
पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और शव को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। वे वहां विलाप करने लगे, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया। पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया और शव के साथ अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में
हादसे से नाराज भीड़ ने आरोपी छोटा हाथी वाहन के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव किया और आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें