फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नेताओं की 'होर्डिंगबाजी' से महिला की जिंदगी दांव पर, जिम्मेदार कौन?

Wed, 24 Sep 2025 08:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक गरबा आयोजन के लिए लगाया गया अवैध होर्डिंग एक वाहन की टक्कर से गिर गया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से गरबा पंडाल का अवैध होर्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स के मुद्दे को गरमा दिया है। रहवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, देवास नाके के पास एक मंत्री समर्थक द्वारा गरबा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। यह क्षेत्र भारी वाहनों की आवाजाही वाला है। एक वाहन होर्डिंग से टकरा गया, जिससे उसका एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक पुरुष और महिला बाइक समेत उसकी चपेट में आ गए। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें...
Indore News: आईआईटी में 5.5 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप्स ने शुरू की टेस्टिंग
विज्ञापन


रहवासियों में आक्रोश, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पूरा शहर नेताओं के अवैध होर्डिंग्स से पटा पड़ा है, लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता। लोगों का कहना है कि ये होर्डिंग न केवल शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं, बल्कि आए दिन हादसों का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द इन अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाए।
विज्ञापन


पुलिस ने आयोजक को तलब किया
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गरबा आयोजक को थाने बुलाकर होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक शहरवासी अवैध होर्डिंग्स के कारण अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें