फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather News: मध्यप्रदेश में नवंबर की ठंड तोड़ेगी रिकॉर्ड; पचमढ़ी सबसे सर्द, इंदौर कंपकंपाया

Fri, 22 Nov 2024 11:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather News: मध्यप्रदेश में नवंबर की ठंड ने इस साल पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत सभी प्रमुख शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर की ठंड ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जिसमें पचमढ़ी सबसे ठंडा हिल स्टेशन साबित हो रहा है। राजधानी भोपाल में इस नवंबर का तापमान पिछले 10 सालों में तीसरी सबसे सर्द रात का गवाह बना, जब पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया।

कई शहरों में दस डिग्री से कम है तापमान

विज्ञापन

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य शहरों जैसे शाजापुर, शहडोल, और मंडला में पारा 9 डिग्री के करीब रहा। बड़े शहरों में भोपाल और ग्वालियर में तापमान क्रमशः 10.2 डिग्री और 11.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इंदौर और उज्जैन में यह 13.9 डिग्री और 11.5 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत में चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है।

एक सप्ताह में गिरा तापमान
पिछले एक सप्ताह से रात के साथ दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा, जिसके बाद दिसंबर में ठंड और तेज हो जाएगी। इस प्रकार, मध्यप्रदेश में सर्दी ने नवंबर के महीने को कड़ाके की ठंड के साथ यादगार बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें