फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दोपहर बाद गिरा पानी, मौसम हुआ ठंडा, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

Wed, 09 Oct 2024 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश का अनुमान नहीं है। बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन आकाश अधिकतर समय साफ ही रहेगा। 
 
विज्ञापन
इंदौर की बारिश में भीगते छात्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को राहत मिली। बुधवार दोपहर से शहर के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। यह अक्टूबर में इस साल की पहली बारिश है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में बारिश नहीं हुई थी। इससे पहले 9 साल हर बार अक्टूबर में बारिश हुई थी।
विज्ञापन

दस साल में अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 2 इंच रिकॉर्ड की गई थी और 2022 में भी लगभग 2 इंच बारिश हुई थी। इस बार अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बारिश शुरू हुई है।

रात में तापमान अधिक
सोमवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को दिन का तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी रात में तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा है, जिससे बीती रात को गर्मी का अहसास ज्यादा रहा।
विज्ञापन


साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में अभी मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को सुबह से मौसम साफ था और तेज धूप खिली थी, लेकिन 12 बजे बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। आगे भी मौसम साफ ही रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें